dharma sangrah

बेहद आसान है पोस्ट ऑफिस में FD करवाना, सुरक्षा के साथ मिलता है 7.7 प्रतिशत तक का रिटर्न

Webdunia
कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) की दरों में कटौती कर दी है। ऐसे में छोटी बचत के लिए पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पोस्ट ऑफिस में एफडी कराना बेहद आसान है। पोस्ट ऑफिस में एफडी कराने के फायदे भी हैं और सुविधाएं भी ज्यादा हैं। पोस्ट ऑफिस में एफडी के तौर पर जमा अमाउंट पर ब्याज वार्षिकी पर दिया जाता है, लेकिन ब्याज की गणना तिमाही की जाती है। पोस्ट ऑफिस में 1, 2, 3, 5 सालों के लिए एफडी करवाई जा सकती है।
 
कितना मिलता है ब्याज : पोस्ट ऑफिस में अगर आप एफडी कराते हैं तो फिलहाल आपको 1 से 5 साल की एफडी के लिए 6.9 से लेकर 7.7 प्रतिशत ब्याज के रूप में रिटर्न मिलता है। 5 साल की एफडी कराने पर आपको 7.7 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
200 रुपए से खुलेगा खाता : चेक या नकद से एफडी के लिए खाता खुलवाया जा सकता है। अगर यह एफडी अकाउंट चेक से खोला जा रहा है तो यहां ध्यान रखें कि पैसा जिस तारीख में सरकारी अकाउंट में जमा हो जाएंगे, उसी दिन से एफडी अकाउंट खुलने की तारीख मानी जाएगी। अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम 200 रुपए लगते हैं। इस अकाउंट में अधिकतम राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है।
 
मिलती हैं ये सुविधाएं : शहर या जगह बदलने पर आप एफडी पोस्ट ऑफिस से ट्रांसफर भी करा सकते हैं। एफडी अकाउंट एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है। अगर आपका व्यक्तिगत एफडी अकाउंट है तो आप इसे ज्वॉइंट अकाउंट में बदल सकते हैं। इसी तरह अगर ज्वॉइंट अकाउंट है, तो आप इसे दोबारा सिंगल अकाउंट में बदलाव कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस एफडी में नॉमिनी को जोड़ने या बदलने की सुविधा भी देता है। आप नॉमिनी को अकाउंट खुलने के बाद भी जोड़ सकते हैं या बदल सकते हैं।
 
खोल सकते हैं नाबालिग के नाम से खाता : एक नाबालिग का भी एफडी अकाउंट खुलवाया जा सकता है। जब वह बालिग हो जाएगा तो उसे अपने नाम पर अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए आवेदन देना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है FCRA संशोधन बिल 2026? जानिए अमेरिका से लेकर मिजोरम के CM क्यों हैं चिंतित

नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

36 राज्यसभा सांसदों से PM मोदी की मुलाकात, लॉबिस्टों और पावर ब्रोकरों से किया सावधान

अगला लेख