sawan somwar

फास्टैग से ज्यादा कटा टोल शुल्क, पेटीएम ने की 2.6 लाख ग्राहकों की मदद

Webdunia
बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (07:39 IST)
नई दिल्ली। अगर आप फास्टैग से टोल प्लाजा पर भुगतान करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। पेटीएम भुगतान बैंक ने बीते साल टोल प्लाजा के साथ फास्टैग प्रयोगकर्ताओं के लिए 82 प्रतिशत विवादित मामलों में जीत हासिल की है।

ALSO READ: Ground Report : नेशनल हाईवे पर बिना फास्टैग दोगुना चुकाना पड़ रहा टोल,स्टेट हाईवे पर फिलहाल राहत
बैंक ने बताया कि टोल प्लाजा पर फास्टैग प्रयोगकर्ताओं से अधिक राशि काटने के मामले आते हैं। इस तरह के मामलों में उसने 2.6 लाख ग्राहकों को उनका रिफंड वापस दिलाने में मदद की है।
 
भुगतान बैंक ने बताया कि उसने एक ऑटोमेटेड भुगतान प्रबंधन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत यदि टोल प्लाजा पर फास्टैग से अधिक राशि कट जाती है, तो इसकी वापसी के लिए तत्काल दावा किया जाता है।
 
पेटीएम भुगतान बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सतीश गुप्ता ने बयान में कहा, 'हमारा प्रयास अपने प्रयोगकर्ताओं को सड़क पर बाधारहित यात्रा उपलब्ध कराने का है। इसके तहत हम अपने प्रयोगकर्ताओं की हरसंभव तरीके से मदद करते हैं। इसमें टोल प्लाजा पर आने वाली शिकायतों का निपटान भी शामिल है।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

अगला लेख