कमला हैरिस राष्ट्रपति बनीं तो अमेरिका के लिए होगा खतरनाक, तुलसी गबार्ड ने बताया हिलेरी क्लिंटन की नौकरानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 जुलाई 2024 (17:42 IST)
जो बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हट गए हैं। अब उम्मीदवारी में कमला हैरिस का नाम सबसे आगे चल रहा है। बाइडेन ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है। इस बीच अमेरिका की पहली हिन्दू सांसद रह चुकीं पूर्व कांग्रेस वुमन तुलसी गबार्ड ने कमला हैरिस को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। तुलसी ने कमला हैरिस को हिलेरी क्लिंटन की नौकरानी बताया है। उन्होंने कहा कि अगर कमला राष्ट्रपति बनती हैं तो ये अमेरिका के लिए बहुत खतरनाक होगा।
ALSO READ: US Presidential Election : डोनाल्ड ट्रम्प या कमला हैरिस, भारत के लिए कौन होगा ज्यादा फायदेमंद?
गबार्ड का मानना है कि कमला हैरिस राष्ट्रपति और सेना प्रमुख बनने लायक नहीं हैं। उनका नेतृत्व अमेरिका के लिए बहुत खतरनाक होगा।

2020 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार रहीं तुलसी गबार्ड ने कमला हैरिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे युद्ध और शांति जैसे महत्वपूर्ण फैसले कैसे ले पाएंगी?
ALSO READ: कमला हैरिस का ट्रंप पर तंज, कहा वे हमारे लोकतंत्र को तानाशाही में बदलना चाहते हैं
उन्होंने आगे कहा कि वे ‘डीप स्टेट’ का नया चेहरा और हिलेरी क्लिंटन की नौकरानी हैं, जो युद्ध के दलालों की सरदार हैं। ये लोग पूरी दुनिया को युद्ध में झोंकने और हमारी आजादी छीनने की अपनी कोशिशें जारी रखेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More