अमेरिका में जमी भारतीय चुनावी नारों की धाक, बिडेन के समर्थन में 14 भारतीय भाषाओं में प्रचार

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (09:32 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में आपको 'ट्रंप हटाओ, अमेरिका बचाओ' 'अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बिडेन जैसा हो' जैसे ठेठ भारतीय नारे हिन्दी में सुनाई दें, तो चौंकना स्वाभाविक है। लेकिन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लुभाने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों ने हिन्दी समेत 14 भाषाओं में इसी तरह का प्रचार अभियान शुरू किया है।
ALSO READ: ट्रंप की हैरिस पर की गई टिप्पणी को जो बिडेन ने बताया निंदनीय और गरिमा के खिलाफ
सिलिकॉन वैली स्थित एक भारतीय-अमेरिकी दंपति ने हिन्दी में एक डिजिटल ग्राफिक्स अभियान शुरू किया है जिसमें समुदाय के सदस्यों से डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित कमला हैरिस को समर्थन देने का अनुरोध किया गया है।
 
बिडेन के समर्थक अजय और विनीता भूटोरिया ने कहा कि 'ट्रंप हटाओ अमेरिका बचाओ' और 'बिडेन, हैरिस को जिताओ, अमेरिका को आगे बढ़ाओ' शीर्षक वाला प्रचार अभियान सोमवार को 14 भारतीय भाषाओं में जारी किया गया। इससे पहले अजय ने बिडेन और हैरिस के समर्थन में भारतीय मूल के लोगों और दक्षिण एशियाई समुदाय को लाने के लिए बॉलीवुड के 2 वीडियो भी जारी किए थे।
ALSO READ: बिडेन ने ट्रंप को झूठा और मसखरा कहा, ट्रंप ने किया पलटवार
म्यूजिक वीडियो 'चले चलो, बिडेन को वोट दो' टीवी एशिया पर प्रचार के तौर पर चल रहा है और इसके अलावा अजय 14 भाषाओं में 'अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बिडेन जैसा हो' और 'जागो अमेरिका जागो, बिडेन-हैरिस के वोट दो' के डिजिटल ग्राफिक्स के साथ भी प्रचार अभियान में जुटे हैं।
 
भूटोरिया ने एक बयान में कहा कि यह अभियान कड़े मुकाबले वाले उन राज्यों पर केंद्रित है, जहां हर वोट मायने रखता है और भारतीय-अमेरिकी समुदाय चुनाव के नतीजों में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। कड़े मुकाबले वाले राज्यों में पेन्सिलवेनिया, विस्कांसिन, मिशिगन, मिनिसोटा के अलावा 3 दक्षिणी राज्य फ्लोरिडा, जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलाइना और एरिजोना भी शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकी मत जीत-हार तय करेंगे और कड़े मुकाबले वाले राज्यों में जीत लायक अंतर बनाएंगे। ट्रंप ने 2016 में मिशिगन, विस्कांसिन और पेन्सिलवेनिया में मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।
डेमोक्रेटिक समर्थक इस बार भारतीय अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदाय तक व्यापक पहुंच के लिए 14 भाषाओं में अभियान चला रहे हैं और हर हफ्ते हजारों फोन कॉल कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 13 लाख भारतीय अमेरिकी मतों को बिडेन के पक्ष में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

अगला लेख
More