यूपी में शुरू हुआ भाजपा का जनसंपर्क अभियान, 1,74,000 बूथों पर पार्टी की नजर

Webdunia
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (14:27 IST)
लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को हर क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा सांसद, विधायक और मंत्री भी शामिल हुए।
 
भाजपा के सह प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में बालू अड्डा से संपर्क अभियान की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को रोली टीका लगाया और घरों पर ‘पूरी हुई हर आस-घर घर हुआ विकास’ जैसे नारे वाले भाजपा के स्टीकर चिपकाए। लोगों की कुशलक्षेम पूछने के साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।
 
उन्‍होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। सिंह ने विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया।
 
इससे पहले सिंह ने बताया था कि मंगलवार से शुरू होने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर -घर जाएंगे। 5-5 व्यक्तियों का समूह बनाकर भाजपा कार्यकर्ता सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएंगे। मतदाता सूची के पन्ना स्तर तक लोगों से संपर्क का कार्यक्रम पार्टी द्वारा बनाया गया है।

उल्लेखनीय है  कि चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी है और यहां 7 चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे चरण का 14 फरवरी, तीसरे चरण का 20 फरवरी, चौथे चरण का 23 फरवरी, पांचवें चरण का 27 फरवरी, छठे चरण का तीन मार्च और सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होना है। राज्य में विधानसभा की 403 सीटें हैं और 2017 में भाजपा ने सहयोगियों समेत 325 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख
More