सपा नेता का दावा, यूपी चुनाव में 2 अंकों में सिमट जाएगी भाजपा

Webdunia
रविवार, 12 दिसंबर 2021 (09:50 IST)
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार के प्रति जनता में भारी रोष व्याप्त होने का हवाला देते हुए दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 2 अंकों में सिमट कर रह जाएगी।
 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 117 विधानसभा सीटों की समीक्षा के लिए मुरादाबाद मंडल में पहुंचे नंदा ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जनता में अत्यधिक नाराजगी है।
 
उन्होंने कहा कि सपा की संगठनात्मक शक्ति में इजाफा हुआ है। पार्टी मुरादाबाद मंडल की सभी सीटें जीतेगी। प्रदेश भर में सपा की चुनावी तैयारियों की समीक्षा में स्पष्ट हो गया है कि भारी बहुमत से अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बन रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से समाज हित में काम करने वाले आजम खान के साथ सरकार ने विद्वेषपूर्ण तरीके से कानूनी कार्रवाई की है, उसी तरह से पूरे प्रदेश में फर्जी मुकदमे लगा कर निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया।
 
तीनों कृषि कानूनों की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में भाजपा समझ गई है कि उसके खाते में कोई सीट नहीं आएगी। खास तौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। इसलिए भयभीत होकर भाजपा ने ये कानून वापस लिए हैं।
 
सपा नेता ने कहा कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि भाजपा को जनता का डर पैदा हुआ हो और यह देश के किसानों की बदौलत हुआ।

उल्लेखनीय है कि 2022 में होने वाले यूपी चुनावों को लेकर हो रही दोनों ही दलों की सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि अब तक हुए अधिकांश सर्वेक्षणों में योगी और भाजपा का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख
More