Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया-मनमोहन का नाम नहीं

हमें फॉलो करें यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया-मनमोहन का नाम नहीं
, शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (13:28 IST)
लखनऊ। कांग्रेस ने शनिवार को उत्तरप्रदेश में तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों के नाम है। हालांकि इस लिस्ट में भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का नाम नहीं है।
 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट में राहुल, प्रियंका के अलावा पार्दी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, कमलनाथ, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद का नाम है।
 
प्रमोद तिवारी, पीएल पूणिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हु्ड्डा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदीप जैन आदित्य, रणजीत सिंह जुदेव, हार्दिक पटेल, इमरान पटेल, इमरान प्रतापगढ़ी, वर्षा गायवाड और सुप्रीया श्रीणेट आदि को यूपी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से मनीष तिवारी 'गायब', दिया बड़ा बयान