Hanuman Chalisa

जौनपुर की 9 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

संदीप श्रीवास्तव
जौनपुर जिले में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं जिन पर पिछले विधानसभा चुनाव 2012 में 7 सीटों पर अकेले समाजवादी पार्टी का कब्जा हुआ था व 1-1 सीट भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी के खाते में गई थी जिसने सपा सरकार के जिले को 3 मंत्री भी दिए थे लेकिन जिले के विकास पर नजर डाली जाए तो शायद विकास के नाम पर किसी ने कुछ भी नहीं किया, जो सपा के लिए इस चुनाव में चिंता का विषय हो सकता है।
जिले की सभी 9 सीटों पर अपना कब्जा करने के लिए सभी बड़े राजनीतिक दल पूरी ताकत लगाए हुए हैं और दावा भी कर रहे हैं। चाहे वो भाजपा, बसपा या फिर सपा+कांग्रेस हो। वहीं लोकदल भी पीछे नहीं है।
 
किंतु इस क्षेत्र में इस बार के चुनाव में नवनिर्मित छोटे दल भी किसी से कम नहीं दिख रहे। उनकी पार्टी से भी बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव मैदान में बड़े दलों को बड़ी टक्कर दे रहे हैं जिससे राजनीतिक समीकरण भी बिगड़ा हुआ है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती सभी ने बड़ी-बड़ी जनसभाएं भी की हैं।
 
लेकिन मतदाता है कि चुपचाप सब देख रहा है और शांत है। जिले में कुल 31 लाख 58 हजार 226 मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 16 लाख 80 हजार 453 व महिला मतदाता 14 लाख 77 हजार 651 हैं जिन्हें फैसला करना है। 
 
इसे विधानसभावार भी देखा जा सकता है। बदलापुर सीट पर कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य रूप से मुकाबला बसपा के लालजी यादव, भाजपा के रमेश मिश्रा, सपा-कांग्रेस के विधायक ओमप्रकाश दुबे के बीच है लेकिन रालोद के कुं. मृगेंद्र सिंह भी हैं। शाहगंज विधानसभा से प्रदेश सरकार में मंत्री शैलेन्द्र यादव ललाई, भासपा+भाजपा के राणा अजीत प्रताप सिंह, बसपा के डॉ. ओपी सिंह के बीच मुकाबला है।
 
जौनपुर सीट पर बसपा के दिनेश टंडन, सपा+कांग्रेस के नदीम जावेद, भाजपा के गिरीश यादव हैं। यहां सपा-कांग्रेस की पकड़ मजबूत दिख रही है लेकिन भाजपा को भी हल्का नहीं समझा जा सकता है। 
 
मल्हनी सीट से प्रदेश सरकार में मंत्री पारस यादव के सामने पूर्वांचल के बाहुबली कहे जाने वाले व पूर्व सांसद व पूर्व विधायक धनंजय सिंह निषाद पार्टी से हैं तो भाजपा के सतीश सिंह व बसपा के विवेक यादव मैदान में हैं। इसी सीट पर धनंजय सिंह निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक रह चुके हैं। मुंगरा बादशाहपुर से भाजपा की 3 बार विधायक रह चुकीं सीमा द्विवेदी, कांग्रेस के अजय दुबे, बसपा की सुषमा पटेल व आरएलडी के चक्रपाणी हैं।
 
मछली शहर सुरक्षित सीट पर भी प्रदेश सरकार में मंत्री जगदीश सोनकर, भाजपा की अनिता रावत, बसपा की सुशीला सरोज मैदान में हैं। मडियाहू सीट पर माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह अपना दल कृष्ण गुट से, भाजपा की लीना तिवारी, बसपा के भोलेनाथ शुक्ल, व सपा की विधायक श्रद्धा यादव के बीच मुकाबला है।
Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नवीनतम

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

विधायक समर्थक कर रहा था दबंगई, तंग आकर युवक ने कलेक्टर के सामने की आत्मदाह की कोशिश, ऐसे बची जान

भोपाल में लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में डॉक्टरों का प्रदर्शन, 11 बजे बाद ओपीडी बंद, दोषियों को सस्पेंड करने पर अड़े

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

अगला लेख