Hanuman Chalisa

गाजीपुर की 7 व चंदौली की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला

संदीप श्रीवास्तव
पूर्वांचल के 2 जिले गाजीपुर व चंदौली जिलों में चुनावी सरगर्मियां व सियासी खेल के नजारों को परखना आसान न होगा। इन जिलों में पिछले विधानसभा चुनाव को देखें तो गाजीपुर में 7 विधानसभा सीटें हैं तो चंदौली में 4। 
गाजीपुर की 7 सीटों में 6 सीट सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के पास है व 1 सीट पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के पास गईं। अन्य किसी पार्टी का खाता तक नहीं खुला, वहीं चंदौली जिले की 4 सीटों में सपा व बसपा 1-1 व 2 पर निर्दलीय प्रत्याशी कब्जा किए रहे।
 
गाजीपुर जिले में इस बार के चुनाव में कुल 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिसमें भाजपा-बसपा के लिए इस बार का चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि गत चुनाव में इनका खाता तक नहीं खुला था। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 99 हजार 360 है जिन्हें चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना है।
 
चंदौली जिले की 4 विधानसभा सीटों पर भी इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस जिले में भी भाजपा व बसपा का खाता नहीं खुला था। जिले में कुल 13 लाख 73 हजार 792 मतदाता हैं। इस बार जिले के मतदाताओं का क्या फैसला होता है, वो देखने लायक होगा।

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर से शेयर बाजार में बहार: सेंसेक्स 2700 अंक उछला, निफ्टी 23,900 पार

Indore में NSUI का बड़ा प्रदर्शन, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रों का फूटा गुस्सा

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

अगला लेख