स्वाति सिंह के सामने इतिहास रचने की चुनौती

Webdunia
सरोजिनी नगर (लखनऊ)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर सिंह की कथित विवादित टिप्पणी के मामले में बसपा मुखिया मायावती से डटकर सवाल पूछकर सुर्खियों में आने के बाद भाजपा प्रदेश महिला मोर्चे की अध्यक्ष बनीं स्वाति सिंह के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में सरोजिनी नगर सीट जीतकर इतिहास रचने की चुनौती है।
 
स्वाति अपने पति दयाशंकर द्वारा मायावती के बारे में कथित असभ्य भाषा का इस्तेमाल किए जाने के बाद हुए घटनाक्रम से एक मजबूत महिला के रूप में उभरी थीं। भाजपा ने इस बार उन्हें उस सरोजिनी नगर सीट से प्रत्याशी बनाया है, जहां से पार्टी कभी नहीं जीती। इस तरह राजनीति में नवागंतुक स्वाति के सामने इतिहास रचने की चुनौती है।
 
स्वाति ने कहा कि मैं तो मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती थी, चूंकि वे चुनाव मैदान में नहीं हैं इसलिए मेरी पार्टी ने मुझे सरोजिनी नगर सीट से टिकट दिया है। मैं क्षेत्र में जमकर मेहनत कर रही हूं। 
 
स्वाति ने अपने पति द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ लखनऊ में हुए बसपा के प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के 'जैसे को तैसा' वाले व्यवहार का कड़ा विरोध करते हुए बसपा प्रमुख मायावती से कई खरे सवाल पूछे थे।
 
उन्होंने पूछा था कि मायावती जिस आरोप में उनके पति को जेल भिजवाना चाहती हैं, वह ठीक उसी तरह की हरकत करने वाले अपने नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अन्य बसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ वैसी ही कार्रवाई क्यों नहीं करवा रही हैं। मायावती इस तर्क का कोई जवाब नहीं दे पाई थीं।
 
मायावती के खिलाफ संभवत: पहली बार किसी महिला के डटकर सामने खड़े होने से स्वाति को खूब चर्चा मिली थी और भाजपा ने उन्हें अपने महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। इस तरह एक सामान्य गृहिणी की राजनीतिक पारी शुरू हुई।
 
मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने के कारण अपने पति को भाजपा से निकाले जाने के बाद इसी पार्टी से राजनीतिक पारी शुरू किए जाने के सवाल पर स्वाति ने कहा कि वह पहले भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी थीं और अब जो भी है, वह अप्रत्याशित नहीं है।
 
स्वाति की दावेदारी से सरोजिनी नगर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस सीट से सपा और भाजपा के बागी भी ताल ठोंक रहे हैं। सपा ने इस सीट से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव को टिकट दिया है। इस सीट से बागी हुए सपा विधायक एवं मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला भी मैदान में हैं।
 
रद्रदमन सिंह उर्फ बबलू ने भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर बगावत का झंडा उठा लिया है और अब वह शिवसेना के टिकट पर मैदान में हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बबलू को 41 हजार 333 वोट मिले थे, जो भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र तिवारी को मिले 29 हजार 339 मतों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: दाना तूफान देगा दस्तक, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

यूपी उपचुनाव : कांग्रेस को मिलेगी फूलपुर, बदले में क्या चाहते हैं अखिलेश यादव?

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

अगला लेख
More