Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

रिमी सेन भाजपा में शामिल, उत्तर प्रदेश में करेंगी प्रचार...

हमें फॉलो करें रिमी सेन भाजपा में शामिल, उत्तर प्रदेश में करेंगी प्रचार...
नई दिल्ली , बुधवार, 25 जनवरी 2017 (08:30 IST)
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री रिमी सेन और मॉडल एवं भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री कशिश खान मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई।
 
सूत्रों के मुताबिक रिमी और कशिश ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और अरुण सिंह की
मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ये अभिनेत्रियां आगामी चुनावों, विशेषकर उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी।
 
रिमी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे दायित्व सौंपा जाएगा उसका मैं पूरा निर्वहन करुंगी।
 
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल भी हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे और पार्टी के लिए प्रचार करने की इच्छा जताई थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाप्रबंधक के साथ नहीं गाया गाना, महिला कर्मचारी का तबादला...