Budget 2020 : अरविंद केजरीवाल ने कहा, बजट में दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार हुआ

Webdunia
शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (17:25 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि बजट में इस बार भी दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। केजरीवाल ने 2020-21 के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए बजट पर निराशा जताते हुए ट्वीट किया, दिल्ली भाजपा की प्राथमिकताओं में आता ही नहीं तो दिल्ली वाले भाजपा को वोट क्यों दें?

उन्होंने हिंदी में किए गए ट्वीट में कहा, दिल्ली को बजट से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन एक बार फिर दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ।

केजरीवाल ने कहा कि सवाल यह भी है कि चुनाव से पहले ही जब भाजपा दिल्ली को निराश कर रही है तो क्या यह चुनाव के बाद अपने वादे निभाएगी? दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होना है और विधानसभा चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

RG Kar Hospital: बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी, डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े

क्या जहर से हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत, मजिस्ट्रियल जांच खुलासा?

यूक्रेन के लिए प्यार, रूस के लिए नफरत, कौन है 58 साल का शख्स, जो करना चाहता था ट्रंप की हत्या?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश, महिला सुरक्षा में न हो कोई भी समझौता

Share bazaar: शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 181 और निफ्टी 55 अंक चढ़ा

अगला लेख
More