20 किमी स्लो रेस के फाइनल में भारत के 3 में से 1 भी खिलाड़ी नहीं ला पाया मेडल

Webdunia
गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (15:14 IST)
सापोरो:भारत के संदीप कुमार अच्छी शुरुआत के बाद पिछड़ने के कारण तोक्यो ओलंपिक की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहे जबकि अनुभवी केटी इरफान और राहुल ने भी निराश करते हुए क्रमश: 47वां और 51वां हासिल किया।
 
संदीप अच्छी शुरुआत करते हुए शुरुआती आठ किमी के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन इसके बाद वह लगातार पिछड़ते चले गए। संदीप 10 किमी के बाद 12वें, 14 किमी के बाद 19वें और 16 किमी के बाद 23वें स्थान पर खिसक गए।
 
संदीप ने अंतत: एक घंटा 25 मिनट और सात सेकेंड का समय लिया। राहुल ने एक घंटा 32 मिनट और छह सेकेंड में रेस पूरी की। इरफान ने बेहद निराश किया और वह एक मिनट 34 मिनट और 41 सेकेंड का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद स्पर्धा पूरी करने वाले 52 एथलीटों में 51वें स्थान पर रहे। स्पर्धा में कुल 57 एथलीट चुनौती पेश कर रहे थे जिसमें से पांच रेस पूरी नहीं कर पाए।
 
तीनों ही भारतीय धावक अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास भी नहीं रहे। संदीप का निजी और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 20 मिनट और 16 सेकेंड है जबकि इरफान का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 20 मिनट और 21 सेकेंड है। राहुल का निजी और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 20 मिनट और 21 सेकेंड है।
 
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक इटली के मासिनो स्टेनो ने एक घंटा 21 मिनट और पांच सेकेंड के समय के साथ जीता। मेजबान देश के कोकि इकेदा (एक घंटा 21 मिनट और 14 सेकेंड) और तोशिकाजु यामानिशी (एक घंटा 21 मिनट और 28 सेकेंड) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More