Tokyo Olympic : शूटर मनु और यशस्विनी फाइनल में जगह बनाने से चूकीं

Webdunia
रविवार, 25 जुलाई 2021 (07:45 IST)
मुख्‍य बिंदु
मनु भाकर 575 के स्कोर के साथ 12वें
यशस्विनी सिंह देसवाल 574 स्कोर करके 13वें स्थान पर
भारत की पदक उम्मीद मानी जा रही थीं निशानेबाज मनु भाकर
टोक्यो। भारत की पदक उम्मीद मानी जा रही निशानेबाज मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।
 
मनु 575 के स्कोर के साथ 12वें और देसवाल 574 स्कोर करके 13वें स्थान पर रहीं। बेहद प्रतिस्पर्धी इस वर्ग में 53 में से शीर्ष 8 निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
 
शीर्ष पर रही चीन की जियान रानशिंग ने 587 अंक लेकर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। यूनान की अन्ना कोराक्की दूसरे और रूसी ओलंपिक समिति की बी वितालिना तीसरे स्थान पर रहीं।

भारत के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा से कोचिंग के दौरान मनु ने विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन उनसे अलग होने के बाद वह रौनक पंडित की कोचिंग में अभ्यास कर रही थीं। वह भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स और ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जिता चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

IPL Star तिलक वर्मा ने दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक

PCB चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टेडियमों के नवीनीकरण पर 12.8 अरब रूपए खर्च करेगा

अविनाश साबले को जन्मदिन पर मिली निराशा, Diamond League Final में रहे इस स्थान पर

AFG vs NZ : बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड कोच स्टीड ने जताया अपना गुस्सा

Chess Olympiad 2024 : भारत की पुरुष टीम ने हंगरी बी और महिला टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया

अगला लेख
More