भारतीय घुड़सवार ने बदला घोड़ा, चुना वो जिसने जिताया था एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (15:38 IST)
बेंगलुरु: टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत के चंद दिन पहले भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने अपना घोड़ा बदलते हुए सेगनुएर मेडिकोट को प्राथमिकता दी है, जिसके साथ उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीते थे। इससे पहले मिर्जा ने घोषणा की थी कि वह टोक्यो खेलों में ‘दजारा 4’ के साथ उतरेंगे।
 
फवाद मिर्जा का प्रायोजन करने वाले एम्बेसी समूह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मिकी के नाम से मशहूर सेगनुएर मेडिकोट ने एशियाई खेलों में मिर्जा को दो रजत पदक दिलाने में मदद की थी और इन दोनों का एक दूसरे के साथ अच्छा भावनात्मक रिश्ता है।’’
 
सिगनोर मेदिकोट’ नाम के घोड़े पर सवार मिर्जा ने ड्रेसेज और क्रास कंट्री क्वालीफायर्स में 22.40 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहते हुए जंपिंग फाइनल्स में प्रवेश किया था। उन्होंने जंपिग फाइनल्स में 26.40 के स्कोर के साथ एशियाई खेल 2018 में रजत पदक जीता। जापान के ओइवा योशियाकी ने 22.70 के स्कोर के साथ स्वर्ण जबकि चीन के अलेक्स ह्यून तियान (27.10) ने कांस्य पदक जीता था।
 
मिर्जा के शानदार प्रदर्शन के सहारे भारत ने टीम स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया था। इस टीम में मिर्जा के अलावा जितेंदर सिंह, आकाश मलिक और राकेश कुमार शामिल थे। भारतीय टीम का कुल स्कोर 121.30 रहा था। जापान (82.40) ने स्वर्ण और थाईलैंड (126.70) ने कांस्य पदक जीता था। 
 
भारत ने इससे पहले एशियाई खेलों की घुड़सवारी में तीन स्वर्ण सहित दस पदक जीते हैं लेकिन इस खेल में भारत की तरफ से मिर्जा से पहले आखिरी व्यक्तिगत पदक 1982 में दिल्ली एशियाई खेलों में जीते गए थे।
<

Watch the journey of the first Indian Equestrian to qualify for @Olympics in two decades, @FouaadMirza is ready to race through to create history.

Celebrate his journey with #Cheer4India @PMOIndia @ianuragthakur @NisithPramanik @WeAreTeamIndia @YASMinistry @ddsportschannel pic.twitter.com/GTZM5ECgB2

— SAIMedia (@Media_SAI) July 19, 2021 >
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘शुरुआत में फवाद ने ओलंपिक के लिए दजारा 4 को चुना था लेकिन पिछले कुछ हफ्तों की कड़ी प्रतिस्पर्धा और अभ्यास के बाद उन्हें लगा कि दजारा 4 पर काफी दबाव पड़ा है। इसलिए टोक्यो ओलंपिक में सेगनुएर मेडिकोट के साथ उतरने का फैसला किया गया क्योंकि यह घोड़ा अच्छी तरह मूवमेंट कर रहा है। ’’
 
विज्ञप्ति के अनुसार सेगनुएर मेडिकोट ने आचेन (जर्मनी) में पृथकवास पूरा कर लिया है और कल रात टोक्यो के लिए रवाना हुआ। फवाद मिर्जा टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई से करेंगे। फवाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले तीसरे भारतीय घुड़सवार है। उन से पहले इंद्रजीत लांबा (1996, अटलांटा) और इम्तियाज अनीस (2000, सिडनी) भी ओलंपिक ‘इवेंटिंग’ में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More