चीनी कंपनी की जर्सी को 'ना' कहा ओलंपिक संघ ने, टोक्यो में भारतीय एथलीट्स पहनेंगे बिना ब्रांड के कपड़े

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (15:39 IST)
नई दिल्ली: जापान के टोक्यो में तीन जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित ओलंपिक खेलों में भारतीय एथलीट्स बिना ब्रांड के कपड़े पहनेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कोरोना महामारी के इस समय में देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है। टोक्यो ओलम्पिक 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने हैं।
 
आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा, “ हम अपने प्रशंसकों की भावनाओं से परिचित हैं, इसलिए हम खिलाड़ियों की किट बनाने वाली चीनी कंपनी के साथ किए गए मौजूदा करार से पीछे हट रहे हैं। आगामी टोक्यो ओलंपिक 2020 में हमारे खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ बिना ब्रांड के कपड़े पहनेंगे।

इसके लिए हम खेल मंत्रालय का शुक्रिया अदा करते हैं, जिसने यह फैसला लेने में हमारी मदद की। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अपने कपड़ों के ब्रांड को लेकर पूछे जाने वाले सवालों के बिना ट्रेनिंग और प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हों। वैसे ही पिछले डेढ़ साल से वे कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में हम नहीं चाहते कि उनका ध्यान भटके।”
 
आईओए के दोनों उच्चाधिकारियों ने कहा, “ हम देश के एलीट एथलीट्स और उनके कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के समर्पित प्रयासों से अवगत हैं और उनके द्वारा ओलंपिक खेलों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। ”उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों की पोशाक प्रायोजक चीनी कंपनी ली-निंग थी।

इसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। इसके मद्देनजर जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए आईओए ने चीनी कंपनी से करार खत्म करने का फैसला किया है। इस बीच पिछले गुरुवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने आवास पर आयोजित समारोह में टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक किट का अनावरण किया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More