Tokyo Olympics: ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं लेंगे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे

Webdunia
गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (13:56 IST)
:-अभिजीत देशमुख

शुक्रवार 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत होने वाली है। सभी की नजरें इसी पर टिकी हुई हैं, आखिर लंबे इंतजार के बाद ये मौका आया है। आमतौर पर ओपनिंग सेरेमनी मेजबान देश के एक प्रमुख प्रदर्शन के रूप में होती है, लेकिन टोक्यो और उसके आस-पास कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के चलते आयोजकों ने ओलंपिक आयोजनों में दर्शकों के आने से इनकार किया है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने निवासियों और आगंतुकों के बीच स्वास्थ्य जोखिम को कम करने के प्रयास में सरकार द्वारा टोक्यो पर आपातकाल और वायरस प्रतिबंध की स्थिति घोषित करने के बाद समारोह में भाग लेने के खिलाफ फैसला किया।

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में राजधानी में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि आईओसी ने इस बात से इंकार नहीं किया है कि खेल अंतिम समय में रद्द हो सकते हैं।

बताते चलें, ओपनिंग सेरेमनी में मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह भारत की ओर से ध्वजवाहक होंगे। साथ ही भारत के कुल 50 सदस्य सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए मौजूद होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More