दीक्षा डागर को मिली Tokyo Olympics में एंट्री, 2017 बधिर ओलंपिक में जीत चुकी है रजत

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (14:58 IST)
भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर को टोक्यो ओलंपिक की महिला गोल्फ प्रतियोगिता में जगह मिल गई है। दीक्षा के जुड़ने से पांच अगस्त से शुरू हो रही ओलंपिक की महिला गोल्फ प्रतियोगिता में अब भारतीय चुनौती मजबूत हो गई है। पिछले महीने जब अंतिम सूची तैयार की गई थी तब दीक्षा रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थी।

इंटरनेशनल गोल्ड महासंघ ने भारतीय गोल्फ यूनियन (IGU) के जरिए दीक्षा के ओलंपिक में जगह मिलने की सूचना दी। आईजीयू अब समय को ध्यान में रखते हुए दीक्षा को टोक्यो पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।

अदिति अशोक ओलंपिक में खेलने के लिए कट हासिल कर चुकी हैं। महिला गोल्ड प्रतियोगिता में अब भारत की गो खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। अदिति जहां दूसरी बार ओलंपिक के खेलों में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी, तो बाएं हाथ की दीक्षा पहली बार ओलंपिक खेलती नजर आएंगी।

दीक्षा को है सुनने में तकलीफ

जानकारी के लिए बता दें कि, दीक्षा डागर को सुनने में परेशानी है और वह 2017 में बधिर ओलंपिक और अब टोक्यो 2020 में अपने खेल का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। 2017 के बधिर ओलंपिक में दीक्षा सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही थी।

ऐसे मिली दीक्षा को एंट्री

दीक्षा डागर के लिए टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाना आसान नहीं रहा। दरअसल, साउथ अफ्रीका की पॉला रेटो ने खेलों के महाकुंभ से हटने का फैसला किया और ऑस्ट्रिया की गोल्फर सारा शोबर का बदलने के आग्राह को ठुकरा दिया गया, जिसके बाद दीक्षा को प्रतियोगिता में जगह मिली। आईजीयू ने इस बात की जानकरी दी।

साल 2019 में पेशेवर बनी दीक्षा साल 2018 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधत्व कर चुकी हैं और महिला यूरोपीय टूर पर एक टीम स्पर्धा सहित दो खिताब जीते हैं। यह खबर सामने आने से पहले दीक्षा का आयरलैंड में आईएसपीएस हांडा आमंत्रण प्रतियोगिता में खेलने का कार्यक्रम था।

भारतीय ओलंपिक संघ ने भी उनकी मान्यता और यात्रा के लिए औपचारिकता शुरू कर दी है। दीक्षा को लंबे आइसोलेशन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन उनके पिता नरेन डागर भारत लौट चुके हैं। नरेन दीक्षा के पिता होने के साथ-साथ उनके कोच भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More