Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

अनिता भाभीजी को मिला नए चैनल पर नया काम

हमें फॉलो करें अनिता भाभीजी को मिला नए चैनल पर नया काम
एंड टीवी का धारावाहिक 'भाभाजी घर पर है' कॉमेडी सीरियल्स में सबसे आगे हैं। शो की हीरोइन पहले शिल्पा शिंदे थीं अब उनकी जगह शुभांगी अत्रे ने ले ली है। इसके अलावा शो में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन हैं अनिता भाभी यानी सौम्या टंडन। उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। 
 
फैंस अब सौम्या को भाभाजी के अलावा नए अवतार में भी देख पाएंगे। खबर है कि वे कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात - द एक्सटेंशन' में होस्ट के रुप में नज़र आएंगी। इसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी नज़र आएंगे। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 
 
इससे पहले शो 'एंटरटेन्मेंट की रात' में आरजे मलिश्का होस्ट थीं और इस सीज़न में उनकी जगह सौम्या ने ले ली है। सौम्या ने इसके पहले और भी शो होस्ट किए हुए हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें ये बता दें कि एक्टिंग के पहले सौम्या होस्ट ही थीं। उन्होंने मल्ल‍िका-ए-किचन, कॉमेडी सर्कस, जोर का झटका जैसे शोज किए हुए हैं। 
 
भाभीजी घर पर हैं शो में उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। उनका अंदाज़ इसमें ग्लैमरस है और रियलिटी शो में भी वे नए ग्लैमरस अंदाज़ में ही नज़र आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जैकलीन के समर्थन में सलमान खान का एक-दो-तीन