Daily Horoscope
✕

तेलंगाना में चुनाव प्रचार चरम पर, वोटिंग 7 दिसंबर को

Webdunia
सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (17:31 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में यहां दोपहर बाद लालबहादुर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। यहां मतदान 7 दिसंबर को होगा।


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा के मद्देनजर स्टेडियम में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। उम्मीद है कि हैदराबाद और निकटवर्ती रंगा रेड्डी जिले से बड़ी संख्या में लोग मोदी की जनसभा में शामिल हुए।

मोदी इससे पहले तेलंगाना के निजामाबाद और महबूबनगर में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है मोदी की जनसभा से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा।

गौरतलब है कि तेलगांना में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गड़करी, जेपी नड्डा के अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

एक दिन प्रदूषण हुआ है तो खत्म भी हो जाएगा... दिवाली पर ज्ञान देने वालों पर बरसे CM योगी, सपा-कांग्रेस को भी लपेटा

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

अगला लेख