hariyali teej 2020 shubh muhurat : हरियाली तीज के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Webdunia
hariyali teej 2020 muhurat
 
 
हरियाली तीज श्रावण मास के सबसे खूबसूरत पर्व में से एक है। इस पर्व को श्रावणी तीज भी कहते हैं। हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सौभाग्यवती  महिलाएं पूरी श्रद्धा से भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।हरियाली तीज भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज का शुभ पर्व 23 जुलाई को है।
 
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
 
इस बार हरियाली तीज 23 जुलाई को मनाई जाएगी।
 
हरियाली तीज यानी श्रावण तृतीया की तिथि 22 जुलाई को शाम 07 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी और 23 जुलाई को शाम 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। 
 
पूजा का शुभ मुहूर्त समय -6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
 
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक ( राहुकाल में पूजा नहीं करनी चाहिए)
 
 
हरियाली तीज व्रत विधि
हरियाली तीज के दिन सुबह उठ कर स्नान करें और स्वच्छ,सुंदर और सजीले  वस्त्र धारण करें।
 
उसके बाद भगवान के समक्ष मन में पूजा, व्रत करने का संकल्प लें। 
 
पूरे घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के बाद तोरण से मंडप सजाएं।
 
एक चौकी या पटरी पर मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, भगवान गणेश, माता पार्वती की प्रतिमा के साथ उनकी सखियों की प्रतिमा भी बनाएं।
 
शृंगार का सामान माता पार्वती को अर्पित करें। 
 
फिर प्रतिमाओं के सम्मुख आवाहन करें। 
 
माता-पार्वती, शिव जी और उनके साथ गणेश जी की पूजा करें। 
 
शिव जी को वस्त्र अर्पित करें और हरियाली तीज की कथा सुनें। 
 
- हरियाली तीज व्रत का पूजन रातभर चलता है। इस दौरान महिलाएं जागरण और कीर्तन भी करती हैं।
 
- इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं और पूरी विधि-विधान से मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।
 
हरियाली तीज का पौराणिक महत्व
 
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती जी की पूजा और व्रत किया जाता है। शिव पुराण के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। उत्तर भारतीय राज्यों में तीज का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
 
मान्यता है कि इस दिन विवाहित महिलाओं को अपने मायके से आए कपड़े पहनने चाहिए और साथ ही श्रृंगार में भी वहीं से आई वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए।अच्छे वर की मनोकामना के लिए इस दिन कुंवारी कन्याएं भी व्रत रखती हैं।

ALSO READ: हरियाली तीज 2020 : श्रावणी तीज पर जरूर पढ़ें मां पार्वती का सौभाग्य मंत्र...

ALSO READ: Hariyali Teej katha : हरियाली श्रावणी तीज की प्रामाणिक कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahalaxmi Vrat 2024 : 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत शुरू, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि इस बार 10 दिवसीय, जानिए कब रहेगा दशहरा?

Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन का 10वें दिन का शुभ मुहूर्त 2024, विदाई की विधि जानें

Surya gochar 2024 : शनि की सूर्य पर शुभ दृष्टि से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Parivartini Ekadashi: पार्श्व एकादशी 2024 व्रत पूजा विधि, अचूक उपाय, मंत्र एवं पारण मुहूर्त

सभी देखें

धर्म संसार

12 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

12 सितंबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

गणेश उत्सव के छठे दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त

नीम करोली बाबा का जीवन परिचय और 5 शुभ संदेश

अगला लेख
More