ये है तालिबानियों का 'सुपर' मार्केट, बेच रहे US सैनिकों की बंदूकें, सोशल मीडि‍या में चर्चा

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (16:38 IST)
अफगानिस्‍तान पर तालिबानी कब्‍जे के बाद केवल वहां के हालात नहीं बदले हैं, बल्कि वहां के बाजारों में मिलने वाली चीजें, वहां का स्‍टॉक तक बदल गया है। अब यहां के बाजारों में अमेरिकी सेना की यूनिफॉर्म समेत उनके उपयोग में आने वाली कई तरह की चीजें भी बिक रही हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जॉर्ज डब्‍ल्‍यू बुश के नाम पर यहां का एक बाजार सालों से बुश बाजार के नाम पर मशहूर था। अब इस बाजार का नजारा काफी बदला हुआ नजर आता है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक यहां के बाजार में ब्‍लैक मार्केट में नाइट विजन गॉगल्‍स बिक रहे हैं, जो कि अमेरिका ने अफगानिस्तान को उपहार में दिए थे। इसके अलावा लेजर साइट्स और टॉर्च भी बिक रहे हैं। स्‍थानीय लड़ाकों में इन चीजों की खासी डिमांड है।

अमेरिका ने अफगानिस्तान को नाइट विजन गॉगल्‍स की 16 हजार जोड़ियां के अलावा 5 लाख बंदूकें भी दी थीं। इनमें से अधिकांश पर तालिबान ने कब्‍जा कर लिया है।

बाजारों में भी तालिबानी खौफ साफ नजर आ रहा है। दुकानदार बुरी तरह डरे हुए हैं। दुकानदार कहते हैं पहले बाजारों में बड़ी संख्‍या में सैनिक भी आते थे, जो अब देश से चले गए हैं। अब तो यहां तालिबानी आते हैं, जिनसे सब डरते हैं।

तालिबानी उन चीजों को तोड़ने में एक मिनट नहीं लगाते हैं जो उन्‍हें ठीक नहीं लगती हैं। इनमें म्‍यूजिक इंस्‍ट्रूमेंट्स भी शामिल हैं क्‍योंकि उनका मानना है कि संगीत इस्लाम के खिलाफ है।

साल 2001 में अमेरिका के राष्‍ट्रपति जॉर्ज डब्‍ल्‍यू बुश ने अफगानिस्‍तान में सेनाएं भेजी थीं। उनके नाम पर ही यहां के एक बाजार का नाम बुश बाजार है जो कि मिलिट्री शूज के लिए फेमस है। अब तालिबानियों ने इस बाजार का नाम भी बदल दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

अगला लेख
More