Festival Posters

Makar Sankranti 2023: तिल चिक्की कैसे बनाएं, मकर संक्रांति पर जानें रेसिपी

Webdunia
Sankranti Recipes 2023
 

सर्दी के दिनों में, खास तौर पर मकर संक्रांति के समय तिल-गुड़ से बनाई जाने वाली स्वादिष्ट तिल चिक्की सभी को पसंद आती है, तो आइए यहां जानते हैं कैसे बनाएं इसे आसान रीति से- 
 
सामग्री :
 
दो कप तिल, तीन कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ), आधा बड़ा चम्मच शुद्ध घी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर। 
 
विधि :
तिल चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले तिल को साफ करके धीमी आंच पर सुनहरे रंग के होने तक अच्छे से भून लें। अब उसे ठंडा होने दें और हल्के से पीस लें। यदि आप आखे तिल का वैसे ही उपयोग करना चाहते हैं तो उसे पीसने की आवश्यकता नहीं है। 
 
चिक्की के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी पिघला कर उसमें गुड़ मिलाएं। अब कड़छी से चलाते हुए तब तक हिलाएं, जब तक कि उससे फेन/ झाग न उठने लगे। जैसे ही झाग ऊपर आ जाए तो उसमें तिल और इलायची पाउडर अच्छे से मिलाएं और तुरंत ही एक पॉलीथिन या चिकनाई लगी ट्रे में डालकर ऊपर से एक पॉलीथिन शीट लगाकर बेलन से थोड़ी मोटाई रखते हुए बेल दें। 
 
अब इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें यानी जमने दें और फिर अपने मनपसंद के आकार में इसकी चिक्की काट लें। लीजिए आपके लिए तैयार हैं मकर संक्रांति के खास मौके पर बनाई गई लाजवाब तिल-गुड़ की चिक्की। अब इसे खुद भी खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं। 

 

ALSO READ: Pongal festival 2023 : पोंगल पर्व के पकवानों की लिस्ट


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह

अगला लेख