Hanuman Chalisa

Winter Healthy Food : सर्दियों में खाएं सौंठ-मेथी के लड्डू, कमर और जोड़ों के दर्द में मिलेगा आराम, पढ़ें 15 easy steps

Webdunia
Winter Food laddu Recipe
 
Ingredients for Methi Laddu Recipe सामग्री : 
 
350 ग्राम मैथीदाना, 100 ग्राम सोंठ (बारीक पिसी हुई, छना पाउडर), 500 ग्राम गेहूं का आटा (मोटा पिसा हुआ), 150 ग्राम गोंद (बारीक कटा हुआ), 100 ग्राम खसखस, 250 ग्राम मेवा कतरन, 10 ग्राम इलायची पाउडर, 1 किलो गुड़, 250 ग्राम शकर का बूरा (पिसी शकर), शुद्ध घी आवश्‍यकतानुसार। 
 
How to make Methi Sonth Laddu विधि :  
 
मेथीदाने को साफ करके 2 दिन पानी बदलकर भिगोएं। 
 
अब पुन: पानी से धोकर मिक्सी में बारीक पीस लें। 
 
मोटी तल वाली कड़ाही में 3 बड़े चम्मच घी डालें और मेथीदाने को धीमी आंच में भूनें। जरूरत हो तो घी थोड़ा-थोड़ा डालकर चलाते हुए भूनते रहें। 
 
ब्राउन होने और खुशबू आने पर आंच से उतार लें। 
 
अब आटे को छानकर घी के साथ अलग से इसी तरह भून लें। 
 
गोंद को घी में तल लें और हल्का-सा कुचल लें। 
 
अब घी को थोड़ा गरम करके सोंठ और खसखस डालकर हल्का सेंककर निकाल लें। 
 
गुड़ को कूटकर या बारीक करके अब गरम कड़ाही में घी के साथ चलाएं। जब गुड़ घी अच्छीतरह मिक्स हो जाने पर आंच बंद कर दें।
 
अब पूरी अलग-अलग तैयार की हुई सामग्री उसमें डाल दें।
 
मेवा कतरन और इलायची पाउडर मिला दें। 
 
शकर का बूरा भी आधा मिला दें।
 
पूरे मिश्रण को अच्छीतरह मिलाकर एकजैसा कर लें और मिश्रण गुनगुना रहने पर ही सबके लड्डू बना लें। 
 
अब थाली में बचा हुआ शकर का बूरा डालें और लड्‍डू को उसमें रखकर गोल-गोल घूमा लें। 
 
अब तैयार शाही मेथी के लड्‍डू का सेवन ठंड के दिनों में करें। स्वाद में लाजवाब यह लड्‍डू शरीर को गर्मी तो देंगे ही, साथ ही ठंड से लड़ने की ताकत, कमर दर्द और जोड़ों के दर्द में भी आराम दिलाएंगे। 
 
नोट: अगर लड्‍डू बनाने में दिक्कत आ रही हो और घी कम लगे तो गरम घी करके आवश्यकतानुसार मिला लें। 

methi laddu recipe

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख