Daily Horoscope
✕

रंगपंचमी रेसिपी : इस होली पर बनाएं गुलकंद वाली गुझिया, सबसे अलग, सबसे बढ़िया

Webdunia
- राजश्री कासलीवाल

रंगों के पावन पर्व रंगपंचमी पर बनाएं सबसे अलग और स्वाद में सबसे बढ़िया यह खास रेसिपी, पढ़ें गुलकंद की गुझिया की बनाने की सबसे आसान विधि-

सामग्री : 
 
500 ग्राम मैदा, 2 कप मावा, 1/2 कप गुलकंद, 1/4 कप खोपरा बूरा, 2-3 छोटे चम्मच पिसी शकर, थोड़ीसी सौंफ, थोड़ा-सा दूध, इलायची पाउडर, मोयन व तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी, 1/4 कप बादाम-काजू की कतरन।
 
विधि : 
 
Step 1 : सबसे पहले छने हुए मैदे में 2 चम्मच घी का मोयन मिलाकर पानी से गूंथ लें। 
 
Step 2 : एक कढ़ाई में मावे को हल्का भूरा होने तक अच्छे से भून लें और ठंडा होने दें।
 
Step 3 : अब एक बाउल में गुलकंद, खोपरा बूरा, सौंफ, मावा, बादाम-काजू की कतरन, इलायची पाउडर तथा पिसी शकर डालकर अच्छी तरह मिक्स करके रख लें। 
 
Step 4 : फिर मैदे को अच्छे से हाथ से मठार लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें। 
 
Step 5 : अब इसे पूरी के आकार में बेलकर एक चम्मच गुलकंद का तैयार मसाला भरें और चारों तरफ दूध का हाथ घुमाते हुए चुन्नट दें और गुझिया बना लें। 
 
Step 6: एक कढ़ाई में घी गर्म करें और धीमी आंच पर सभी गुझिया सुनहरी भूरी होने तक तल लें। 
 
Step 7: अब तैयार गुलकंद वाली गुझिया से होली और रंगपंचमी का रंगबिरंगा रंगों का त्योहार मनाएं।

Holi gujiya 
 


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख