Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 423 अंक उछला, निफ्टी 17250 के पार

हमें फॉलो करें शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 423 अंक उछला, निफ्टी 17250 के पार
, गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (11:12 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 423.14 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 423.14 अंक बढ़कर 57,460.64 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 117.25 अंक चढ़कर 17,253.80 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, डॉ. रेड्डीज और एम एंड एम बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई।

पिछले सत्र में बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 574.35 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,037.50 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.90 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,136.55 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 3,009.26 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जहांगीरपुरी में चले बुलडोजर, मायावती बोलीं- इससे देश विरोधी ताकतों को होगा फायदा...