suvichar

सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 12200 अंक के नीचे

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (17:23 IST)
मुंबई। चीन में खतरनाक विषाणु को लेकर उपजी चिंताओं के चलते एशियाई बाजारों में सुस्ती के बीच वाहन, बैंकिंग, धातु और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स मंगलवार को 205 अंक गिर गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.70 अंक यानी 0.45 प्रतिशत गिरकर 12,169.85 अंक पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद 205.10 अंक यानी 0.49 प्रतिशत घटकर 41,323.81 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.70 अंक यानी 0.45 प्रतिशत गिरकर 12,169.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 3.01 प्रतिशत की गिरावट रही।

इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी नीचे रहे। दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, कोटक बैंक, ओएनजीसी और टीसीएस के शेयर लाभ में रहे। कारोबारियों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से नकरात्मक रुख और कंपनियों के तिमाही नतीजे कमजोर रहने के बीच घरेलू निवेशक सावधानी बरत रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को भारत के आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 2019 के लिए कम कर 4.8 प्रतिशत किया है। इसके बाद बाजार की धारणा प्रभावित हुई। शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजारों में भारी गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.21 प्रतिशत गिरकर 64.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

'क्या हम Gen Z की नब्ज नहीं पकड़ पाए?' राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर शशि थरूर का बड़ा बयान

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत, 11 घायल

बरगद के पेड़ जैसी दिखेगी वडोदरा की बुलेट ट्रेन स्टेशन बिल्डिंग, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग

UP के कॉलेजों में नशे पर लगेगी लगाम, रोज होगी नशामुक्ति शपथ; कैंपस के 500 मीटर दायरे में बिक्री पर सख्ती

LIVE: रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरी

अगला लेख