Hanuman Chalisa
✕

राजग का शानदार प्रदर्शन, सेंसेक्स और निफ्टी ने रचा इतिहास

Webdunia
गुरुवार, 23 मई 2019 (16:50 IST)
मुंबई। लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शानदार प्रदर्शन के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सटोरियों की ओर से लाभ काटने के लिए चली बिकवाली से चलते अंत में यह 299 अंक के नुकसान से बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 40000 अंक के स्तर को पार कर गया था। वहीं निफ्टी ने भी पहली बार 12,000 अंक के स्तर को लांघा था। हालांकि कारोबार के अंतिम दौर में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाजार नुकसान के साथ बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 298.82 अंक या 0.76 प्रतिशत के नुकसान से 38,811.39 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80.85 अंक या 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 11,657.05 अंक पर बंद हुआ।

उल्लेखनीय है कि सत्रहवीं लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल बड़ी जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक 5.23 प्रतिशत चढ़ गया। हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया, यस बैंक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, कोटक बैंक और भारती एयरटेल के शेयर 1.56 प्रतिशत तक चढ़ गए।

वहीं वेदांता, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, टाटा स्टील, टीसीएस, ओएनजीसी और इन्फोसिस में 5.53 प्रतिशत तक का नुकसान रहा। देश के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार मोदी लहर के बीच भाजपा की अगुवाई वाला राजग शानदार जीत की ओर बढ़ रहा है।

सेंट्रम वेल्थ मैनेजमेंट के प्रमुख (इक्विटी एडवाइजरी) देवांग मेहता ने कहा कि चुनाव नतीजे एक्जिट पोल के अनुरूप आते देख शुरुआत में बाजार में जोरदार उत्साह दिखाई दिया। हालांकि बाद में निवेशकों ने जमकर मुनाफा काटा।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दोपहर के कारोबार में रुपया 37 पैसे के नुकसान से 70.04 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था। वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख था। यूरोपीय बाजार भी नुकसान में चल रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

अगला लेख