युवा ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले तीरंदाज बने आकाश

Webdunia
गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (15:33 IST)
ब्यूनस आयर्स। भारत के आकाश मलिक ने यहां तीसरे युवा ओलंपिक खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक के रूप में पहला पदक हासिल कर इतिहास रच दिया है।
 
 
भारत का युवा ओलंपिक में अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। भारत ने युवा ओलंपिक खेलों में 3 स्वर्ण, 9 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। यह इन खेलों का तीसरा संस्करण है जिसमें पहली बार भारत की हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया और महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में रजत जीते। 
 
15 साल के आकाश को हालांकि स्वर्ण की उम्मीद थी लेकिन वह फाइनल में अमेरिका के ट्रेंटन काओलेस से एकतरफा अंदाज में 0-6 से पराजित हो गए। हरियाणा के आकाश को क्वालिफिकेशन के बाद 5वीं वरीयता मिली लेकिन फाइनल में उन्हें 15वीं वरीय अमेरिकी खिलाड़ी से कड़ी चुनौती झेलनी पड़ गई जिन्होंने 10 और 9 के शॉट से स्वर्ण अपने नाम किया। 
 
3 सेटों में दोनों तीरंदाजों ने 4 शॉट पर परफेक्ट 10 का स्कोर किया लेकिन शुरुआती राउंड में 2-6 के शॉट से वह पिछड़ गए जिससे 3 सेट निर्णायक बन गया। रात में बारिश के बाद अगले दिन हवाओं से भी तीरंदाजों को परेशानी हुई। 
 
11वीं में पढ़ रहे आकाश ने 6 वर्ष पहले ही तीरंदाजी शुरू की है और यूथ ओलंपिक में रजत उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले आकाश ने मिश्रित अंतरराष्ट्रीय टीम स्पर्धा में तुर्की की सेलिन सातिर के साथ स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई थी लेकिन यह जोड़ी थाईलैंड-अर्जेंटीना के आतियावात सोइथोंग-अगस्तिना सोफिया जियानासियो से हार गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

अगला लेख
More