विश्व कैडेट कुश्ती में सोनम ने जीता 'सोना'

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (20:53 IST)
कृपाशंकर बिश्नोई (अर्जुन अवॉर्डी) 
 
एथेंस। यहां के एनो लाइयोसिया ओलम्पिक हॉल में खेली जा रही विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप के चौथे दिन गुरुवार को भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारत ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 
 
बेहतरीन कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए भारत की महिला पहलवान सोनम ने सोने का तमगा जीता। 56 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय महिला पहलवान सोनम ने पहले दौर के मुकाबले में लिथुआनिया की विक्टोरिया अग्सुतायुस्कते को 7-0 से हराया। 
 
दूसरे मुकाबले में हंगरी की एना हेला को 6-6 की बराबरी पर रोक कर जीत दर्ज की। इतना ही नहीं, सोनम ने प्री क्वार्टर फाइनल में मॉलडोव की इरिना रिनगकी को 9-6 से हराया। इतने भर से सोनम की जीत का सिलसिला नहीं थमा। 
उन्होंने सेमीफाइनल में स्वीडन की इडा एमा डायना को 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भी सोनम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जापान की सेना नागामोटो को 3-1 से मात देते हुए सोने पर कब्जा जमाया।
 
43 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की नीलम ने रोमानिया की रोक्साना एलेक्जेंडर को 6-4 से हराते हुए भारत की झोली में कांस्य पदक डाला। भारत की अंशु 60 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। अंशु ने पिछले वर्ष जॉर्जिया में हुई कैडेट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इस वर्ष फाइनल में पहुंचने के साथ ही उनके पदक का रंग बदलना तय है।
 
अंशु ने अपना पहला मुकाबला रोमानिया की अमिना रोक्साना कापेजान से खेला और मात्र 39 सेकंड में उन्हें चित कर मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में उन्होंने रूस की अनास्तासिया पारोखिना को 6-2 से पराजित किया। 
 
सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में उन्होंने शानदार कुश्ती खेलते हुए हंगरी की एरिका बोगनार को 8-0 के बड़े अंतर से पछाड़ दिया। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें शुक्रवार को फाइनल में जापान की नाओमी रुइके से भिड़ना होगा।
 
भारत की चार अन्य पहलवान सिमरन (40 किग्रा), मनीषा (46 किग्रा), मीनाक्षी (52 किग्रा) और करुणा (70 किग्रा) भी सेमीफाइनल में हारने के कारण कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। भारत की ही ममता मारुति हालांकि 38 किग्रा भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में मैक्सिको की जुलिता मार्टिनेज गोंजालेज से 10-0 से हार गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More