विश्व कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में सोनम का पदक पक्का

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (17:54 IST)
एथेंस। भारत की महिला पहलवान सोनम ने यहां चल रही विश्व कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता के अपने 56 किग्रा वज़न वर्ग के फाइनल में प्रवेश करने के साथ भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। सोनम ने महिलाओं के 56 किग्रा वज़न वर्ग के सेमीफाइनल में स्वीडन की पहलवान जोएनसन को 11-8 के अंतर से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। इसी के साथ भारतीय पहलवान ने देश के लिए चैंपियनशिप में तीसरा पदक भी पक्का कर दिया है। सोनम अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में जापान की पहलवान नागामोतो से भिड़ेंगी।
 
महिला पहलवान ने इससे पहले अपने प्रारंभिक राउंड में लिथुआनिया की पहलवान ऑगस्ताउस्काइते को 3-0 से पराजित किया था। उन्होंने इसके बाद अगली बाउट में हंगरी की पहलवान हेल जेल को 6-6 से हराया। भारतीय पहलवान ने फिर क्वार्टर फाइनल राउंड में मालदीव की खिलाड़ी को रिंगासी को 9-6 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 
विश्व कैडेट चैंपियनशिप में अब तक भारत के सोनू ने 58 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में और उनके बाद आशु ने 69 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक दिलाए हैं। सोनम के फाइनल में पहुंचने के साथ अब भारत के लिए एक और रजत पक्का हो गया है। भारत ने पिछले महीने जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीते थे, लेकिन पेरिस में हुई सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को एक भी पदक हाथ नहीं लगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs AUS : इन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाने पर होगा ऑस्ट्रेलिया का ध्यान

IND vs BAN :149 रनों पर भारतीय पेस बेट्री ने चेपॉक पर समेटी बांग्लादेश की पहली पारी

जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 400 विकेट, कपिल देव, मोहम्मद शमी जैसे खास गेंदबाजों की लिस्ट में हुए शामिल

चेन्नई में छठा टेस्ट शतक जमाकर रविचंद्रन अश्विन ने की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

युजवेंद्र चहल के लगातार दूसरे मैच में 5 विकेट से नॉर्थम्पटनशायर की शानदार जीत

अगला लेख
More