विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 2022 में होगा

Webdunia
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (13:29 IST)
पेरिस। कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक के एक साल तक टलने से 2021 में प्रस्तावित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 2021 की जगह अब 2022 में होगा।

‘विश्व एथलेटिक्स’ ने टोक्यो ओलंपिक की नई तारीख घोषित होने के बाद यह फैसला करते हुए कहा कि अमेरिका के यूजीन में 6 से 15 अगस्त 2021 तक प्रस्तावित इस चैंपियनशिप का आयोजन 2022 में होगा।
 
विश्व एथलेटिक्स ने कहा, ‘हम जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा घोषित ओलंपिक की नई तारीखों का समर्थन करते हैं।’ इसमें कहा गया ‘इससे हमारे एथलीटों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में जाने के लिए जरूरी समय मिलेगा।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘हर किसी को इसे लेकर लचीला होना होगा और हम ओरेगोन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए स्थानीय आयोजकों से चर्चा कर नई तारीख की घोषणा करेंगे।’

विश्व एथलेटक्स ने कहा कि वह इसके लिए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अलावा यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजकों से भी चर्चा कर रहे हैं।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा जबकि यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन म्यूनिख में 11 से 21 अगस्त तक होना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More