केरल में खुलेगा पीटी उषा का एथलेटिक्स स्कूल

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2017 (20:14 IST)
नई दिल्ली। उड़नपरी पीटी उषा केरल में उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स खोलने जा रही हैं, जिसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
        
उषा ने इस सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में गोयल से उनके आवास पर मुलाकात कर उद्घाटन समारोह का मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया। गोयल ने न केवल निमंत्रण स्वीकार किया, बल्कि उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। 
        
केरल के कोझिकोड जिले किनालूर में 30 एकड़ क्षेत्र में यह अकादमी बनकर तैयार हो रही है जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह ज़मीन कई वर्ष पहले केरल सरकार ने उन्हें दी थी। यहां आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है जिसके लिए केंद्र सरकार ने तीन साल पहले 8.5 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा एक मड ट्रैक भी बनाया जा रहा है। उषा स्कूल में 40 बेड का एक हॉस्टल भी बन रहा है।
         
उषा अपनी अकादमी को आदर्श और खेल सुविधासंपन्न बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। वहां एक मल्टी जिम बनाया जा रहा है जिसके लिए सभी उपकरण खरीदे जा चुके हैं। एक सहायक कोच, एक फिजियोथेरेपिस्ट, एक डॉक्टर और एक मालिशिया उनकी अकादमी में है। लेकिन उनका कहना है कि अभी उन्हें हॉस्टल का विस्तार करना है, एक पैवेलियन बनाना है और फ्लड लाइट्स लगवानी है। 
          
उषा ने बताया कि अब तक वह 19 एथलीटों को ट्रेनिंग दे चुकी हैं जिनमें से छह इस समय राष्ट्रीय शिविर में हैं और छह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। सात अभी नई भर्ती हैं जिन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। उषा की शिष्या 18 साल जिस्ना मैथ्यू ने सोमवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन ग्रां प्री के तीसरे और अंतिम चरण में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 52.65 सेकंड का समय लेकर सोना जीता था। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More