टोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले हुई शुरू, 10 हजार जापानी दौड़ेंगे 1.2 किलो की मशाल लेकर

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (13:32 IST)
टोक्यो: पूर्वोत्तर जापान के फुकुशिमा प्रान्त में टोक्यो ओलंपिक 2021 के टॉर्च रिले की शुरुआत हुई। यह रिले पिछले साल प्रस्तावित थी लेकिन कोरोनवायरस (कोविड ​​-19) के प्रकोप के कारण इस दौड़ को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। आयोजन समिति यूट्यूब पर समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है, इस आयोजन में पत्रकारों की उपस्थिति महामारी के कारण सीमित है।
 
कोरोना वायरस के कारण उद्घाटन समारोह बिना दर्शकों के आयोजित किया गया था, इसमें सिर्फ सीमित संख्या में लोगों द्वारा भाग लिया गया था। वैश्विक महामारी ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालिम्पिक्स को स्थगित कर दिया था, क्योंकि दोनों आयोजन मूल रूप से 2020 में होने वाले थे।
 
करीब 10 हजार जापानी यह मशाल लेकर 47 प्रान्तों के 859 नगरपालिकाओं में दौड़ लगाकर यह 121 दिनों की यात्रा पूरी करेंगे। यह दौड़ जापान अपनी जनता में कोविड महामारी के दौरान सुरक्षित खेलों के आयोजन का विश्वास दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
 
ओलंपिक आयोजन समिति लोगों को मशाल रिले को ऑनलाइन देखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और यह चेतावनी भी दी है कि अगर बहुत से लोग सड़कों पर इकट्ठा होते हैं तो रिले को निलंबित भी किया जा सकता है, या रिले के रूट के कुछ रास्तों में फेरबदल हो सकता है। इस रिले में मास्क अनिवार्य होंगे और दर्शकों को शोर मचाने की बजाय ताली बजाने का आग्रह किया जाएगा।
 
ओलंपिक की लौ 2020 में ग्रीस से जापान पहुंची थी, इसे देश भर में प्रदर्शित किया गया था,टोक्यो के जापान ओलंपिक संग्रहालय में इसका स्वागत करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक मशालों का इंधन हाइड्रोजन होगा जिसके जलने से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन नहीं होगा।
 
मार्च 2011 में भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा से तबाह हुए क्षेत्र को फिर से संगठित करने में जापान ने जो उपलब्धि हासिल की है, उसे उजागर करने के लिए 'होप लाइट्स अवर वे' (उम्मीद हमारे मार्ग को प्रकाशित करे)  कैंपेन के तहत फुकुशिमा में रिले शुरू हुई। 1.2 किलोग्राम की इस मशाल को बनाने में रिसाकल की हुई एल्यूमीनियम का उपयोग किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More