Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

चीन के आक्रामक तरीके से खेलो : मासिमो कोस्टानटिनी

हमें फॉलो करें चीन के आक्रामक तरीके से खेलो : मासिमो कोस्टानटिनी
मानेसर (हरियाणा) , रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (15:32 IST)
मानेसर (हरियाणा)। भारतीय टीम के विदेशी कोच इटली के मासिमो कोस्टानटिनी का मानना है कि खिलाड़ियों को रक्षात्मक यूरोपीय स्टाइल को भुलाकर चीन के आक्रामक तरीके को अपनाना होगा।

 
कोस्टानटिनी ने सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मौके पर कहा कि 7 वर्षों की तुलना में अब जमीनी स्तर पर निश्चित रूप से काफी रुचि बढ़ी है। अब खेल में काफी पैसा आ गया है। सबसे अहम बात है कि शीर्ष खिलाड़ियों के पास अब विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनने के लिए जानकारी मौजूद है लेकिन पहले ऐसा नहीं था।
 
इटली के इस कोच ने भारत में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान निर्धारित लक्ष्य बनाए हैं। वे खिलाड़ियों का काफी बड़ा पूल बनाना चाहते हैं। इस समय उनकी प्राथमिकता सूची में 2018 राष्ट्रमंडल खेल हैं जिसमें वे चाहते हैं कि टीम 4 साल पहले ग्लास्गो में प्रदर्शन से बेहतर करे।
 
वर्ष 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था जिसमें सिर्फ 1 पदक मिला था। नई दिल्ली में 2010 में हुए खेलों से भी यह लचर प्रदर्शन रहा था जिसमें उसने पुरुष युगल में स्वर्ण सहित 5 पदक हासिल किए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूजीलैंड जीता, चैपल-हैडली सीरीज विजेता