भारतीय हॉकी गोलकीपर श्रीजेश वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नामित

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (20:00 IST)
बेंगलुरु: टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को प्रतिष्ठित वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। वह इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाले एकमात्र भारतीय है।

श्रीजेश ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत को 41 साल के लम्बे अंतराल के बाद मिली पदक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। कांस्य पदक मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ मैच में श्रीजेश के डिफेंस का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। 17 देशों से 24 एथलीटों को उनके संबंधित खेल महासंघों ने इस पुरस्कार के लिए नामित किया है लेकिन श्रीजेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 2021 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नामित किया है।

अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश ने इस नामांकन के बारे में कहा, “ मुझे लगता है कि यह नामांकन काफी खास है, क्योंकि यह शानदार टीम वर्क को पहचानता है। नामांकित होने के लिए मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और सच में यह टीम को जाता है। टीम की कड़ी मेहनत के कारण ही हम दुनिया भर में पहचाने जा रहे हैं। इस सारी सफलता का श्रेय हॉकी इंडिया के समर्थन के लिए उसे भी जाता है। उसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था। अब यह प्रशंसकों पर निर्भर है कि वे इस पुरस्कार के लिए योग्य विजेता का चयन करें।”

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने श्रीजेश के नामांकन पर कहा, “हम इस खबर से उत्साहित हैं। वह कई लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं और अपनी गोलकीपिंग क्षमताओं और अपने जीवंत व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। हमें उनकी उपलब्धियों और भारतीय हॉकी में योगदान पर बहुत गर्व है। मुझे उम्मीद है कि उनके सभी प्रशंसक और भारतीय हॉकी के समर्थक इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने के लिए उन्हें वोट देंगे।”उल्लेखनीय है कि 2019 में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल 199477 वोटों के साथ ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर भारत पुरुष एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में

कप्तान ने बताया इस कमजोरी पर हो रहा है काम जिससे हर बार हाथ से फिसल जाता है विश्वकप

चीन ने पाकिस्तान को हराकर बनाई एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में जगह

INDvsBAN सीरीज से पहले इन खिलाड़ियों ने चेपॉक के मैदान पर बहाया पसीना (Video)

अगला लेख
More