हॉकी खिलाड़ी शाहनवाज खान के पिता को दिया 5 लाख रुपए की राशि का चेक

Webdunia
गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (23:35 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी एकेडमी भोपाल व ताहिर हॉकी सेंटर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शाहनवाज खान का 14 अक्टूबर को होशंगाबाद और इटारसी के बीच एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। 
 
शाहनवाज समेत 4 खिलाड़ी इस दुर्घटना में मारे गए थे। इन खिलाड़ियों के निधन के बाद मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की बीमा सहायता की घोषणा की थी। 
 
इस घोषणा के अनुसार इंदौर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी जोसफ बक्सला व ताहिर हॉकी सेंटर के सचिव किशोर शुक्ला ने शाहनवाज खान के पिता हमीद खान को 5 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक उनके घर जाकर भेंट किया। 
 
शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मृतक खिलाड़ियों के परिजनों को 22 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की थी। यह राशि भी शीघ्र ही उनके परिजनों को प्रदान कर दी जाएगी। 
 
इस अवसर पर ताहिर हॉकी सेंटर के कोच मोहम्मद याकूब अंसारी, मुकेश यादव, अतुल खुणे, शोएब अंसारी, अय्यूब खान, गुलाम साबिर तथा नजमुद्दीन खुर्शीद समेत खेल विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More