सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी शिविर के लिए 22 खिलाड़ियों के नाम घोषित

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (16:53 IST)
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम के अमेरिका के खिलाफ होने वाले ओलम्पिक क्वालीफायर से पहले सीनियर राष्ट्रीय शिविर के लिए 22 खिलाड़ियों की शनिवार को घोषणा कर दी गई। ओलम्पिक क्वालीफायर 1-2 नवम्बर को होना है। 
 
शिविर 14 अक्टूबर से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुरू होगा। खिलाड़ी मुख्य कोच शुअर्ड मरिने को रिपोर्ट करेंगी। ओलम्पिक क्वालीफायर में दो मैच होंगे और दोनों मैचों का कुल स्कोर फैसला करेगा कि कौन सी टीम टोक्यो ओलम्पिक जाएंगी। 
 
भारतीय टीम ने रानी के नेतृत्व में हाल में इंग्लैंड का दौरा किया था जहां उसने एक मैच जीता, तीन ड्रॉ खेले और एक मैच गंवाया। शिविर के लिए चुनी गई खिलाड़ी इस प्रकार हैं: सविता, रजनी एतिमारपु, दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, सलीमा टेटे, गुरजीत कौर, उदिता, निक्की प्रधान, निशा, सुशीला चानू पुखरमबम, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, नमिता टोप्पो, सोनिका, रानी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, ज्योति, वंदना कटारिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More