ओलंपिक में गई भारतीय महिला टीम की इस खिलाड़ी को मिली जूनियर विश्वकप की कमान

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (15:35 IST)
नई दिल्ली:हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप 2021 के लिए गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। टीम का कप्तान सलीमा टेटे को बनाया गया है।

टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल आठ अप्रैल 2022 को होगा, जबकि सेमीफाइनल 10 अप्रैल 2022 और फाइनल 12 अप्रैल 2022 को खेला जाएगा।

20 सदस्यीय टीम में गोलकीपर बिचु देवी खरीबाम शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में जर्मनी के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों में सीनियर इंडिया टीम में पदार्पण किया था। उनके अलावा खुशबू को भी टीम में जगह दी गई है।

डिफेंडरों में मरीना लालरामनघाकी, प्रीति, प्रियंका, इशिका चौधरी और अक्षता अबसो देखाले शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों में जर्मनी के खिलाफ सीनियर इंडिया टीम में पदार्पण किया था।

रीत, अजमीना कुजूर, बलजीत कौर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी मिडफील्ड संभालेंगे।

गौरतलब है कि सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी तीनों टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं। इसके अलावा फॉरवर्डलाइन पर लालरिंदिकी, जीवन किशोरी टोप्पो, मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका और संगीता होंगी।

टीम के बारे में कोच जेनेक स्कोपमैन ने कहा कि लंबे समय के इंतजार के बाद हमारी जूनियर प्लेयर विश्वकप का अनुभव लेने के लिए तैयार हैं। खिलाड़ियों का चयन करना काफी मुश्किल था, सभी ने पिछले कुछ महीनों में काफी प्रगति दिखाई है, जो कि बेहद अच्छा है।

स्कोपमैन ने कहा, "कुछ खिलाडि़यों ने हाल ही में प्रो लीग में सीनियर टीम के लिए पर्दापण किया। मुझे लगता है कि इसका अनुभव उन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। टीम में कौशल और प्रतिभा का बेजोड़ मिश्रण है। मैं अंडर 21 की सर्वश्रेष्ठ टीमों के साथ उनको खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं। "

भारतीय जूनियर महिला टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 विश्वकप में देखने को मिला था, जहां भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More