साइना मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, जयराम हारे

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (21:00 IST)
सरावक (मलेशिया)। दुनिया की पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सत्र के शुरुआती मलेशियाई मास्टर्स में महिला एकल खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाए, जब उन्होंने शुक्रवार को यहां 1,20,000 डॉलर इनामी राशि के ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

 
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना ने दबदबा बनाते हुए 8वीं वरीय इंडोनेशिया की फितरियानी फितरियानी को 40 मिनट में 21-15, 21-14 पराजित किया। यह दुनिया की 40वीं नंबर की खिलाड़ी पर इस भारतीय की तीसरी जीत है।
 
शीर्ष वरीय भारतीय खिलाड़ी ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया था। अब सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत हांगकांग की यिप पुई यिन से होगी। यिन के खिलाफ साइना का जीत का रिकॉर्ड 6-2 है जिन्होंने इस भारतीय को पिछली बार 2010 एशियाई खेलों में हराया था।
 
पुरुष एकल में दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी अजय जयराम को इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग से हार का मुंह देखना पड़ा जिन्होंने इस 6ठे वरीय भारतीय को 28 मिनट में 21-13, 21-8 से हरा दिया।
 
इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ यह जयराम की तीसरी हार है, जो हैदराबाद एशिया टीम चैंपियनशिप और फ्रेंच ओपन में भी उनसे हार गए थे। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

दस साल बाद दिल्ली में हॉकी, भारतीय टीम के इरादे विश्व चैम्पियन जर्मनी से बदला चुकता करने के

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

स्पिन से होगा कीवियों का स्वागत, पुणे टेस्ट से पहले चिंता में न्यूजीलैंड

धर्म परिवर्तन विवाद के कारण जेमिमा रोड्रिग्स ने गंवाई खार जिमखाना की सदस्यता

अगला लेख
More