खिलाड़ियों के पोषक आहार और सप्लीमेंट की होगी जांच : विजय गोयल

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2017 (23:00 IST)
नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में खेलों को डोपमुक्त बनाने और विशुद्ध खेल भावना विकसित करने की दिशा में खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) गंभीर और सार्थक प्रयास कर रही है और अब खिलाड़ियों के लिए बाज़ार में उपलब्ध पोषक आहार और सप्लीमेंट की लैबोरेटरी में जांच की जाएगी।
                
इस दिशा में नाडा ने गुरुवार को फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी के साथ मिलकर एथलीटों को दिए जाने वाले पोषक आहार और सप्लीमेंट को डोपमुक्त रखने पर यहां विज्ञान भवन में विस्तार से चर्चा की। आहार में प्रतिबंधित पदार्थों के बारे में कोच, खिलाड़ियों, खेल फेडरेशन, स्कूलों और सप्लीमेंट निर्माताओं में जागरूकता लाने के ठोस तरीकों और नियमों पर चर्चा की गई।
                 
केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने इस अवसर पर कहा, स्वस्थ खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए खेल मंत्रालय प्रतिबद्ध है। एंटीडोपिंग जागरूकता लाने के लिए नाडा और फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथारिटी को कड़े नियम बनाने चाहिए। 
 
विश्व डोपिंगरोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में हर साल बदलाव होते हैं इन नियमों की जानकारी खेल संस्थानों, फेडरेशन, कोच और खिलाड़ियों को नियमित रूप से दी जानी चाहिए। जो सप्लीमेंट विदेशों से आते हैं उनकी जांच होनी चाहिए और ये डोपिंग फ्री है, इसकी जानकारी उनके उत्पाद पर होनी चाहिए।
                
गोयल ने कहा एक कमेटी का गठन किया जाना चाहिए जो यह तय करे कि आयात कितना ज़रूरी है। क्या हम भारत में ही खिलाड़ियों के लिए पोषक आहार और सप्लीमेंट बना सकते हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल फेडरेशन की एंटीडोपिंग में अहम भूमिका होनी चाहिए। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

सभी देखें

नवीनतम

1000 रन पार यशस्वी जायसवाल, INDvsENG सीरीज में जड़ दिए 700 से ज्यादा रन

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य को पेरिस में स्वर्ण पदक में तब्दील करना है भारतीय हॉकी टीम का लक्ष्य

7 साल पहले धर्मशाला में ही डेब्यू कर बचाया था कुलदीप ने, 1 दर्जन मैचों में बनाया यह रिकॉर्ड

100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने कुलदीप के हाथों में गेंद देकर जीता दिल (Video)

फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड 2 के लिए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की घोषणा

अगला लेख
More