कोच गोपीचंद ने जताई उम्मीद, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतेगा भारत

Webdunia
सोमवार, 21 जनवरी 2019 (21:02 IST)
मुंबई। भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि भारत 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में इस खेल का पहला स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहेगा। गोपीचंद ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, पिछले कुछ वर्षों में हमने पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।


उन्होंने कहा, बीजिंग ओलंपिक 2008 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचना अच्छा परिणाम था। इसके बाद 2012 (लंदन ओलंपिक) में हमने पहली बार कांस्य पदक (साइना नेहवाल) जीता और 2016 (रियो ओलंपिक) में पहला रजत पदक (पीवी सिंधू) हासिल किया।

उम्मीद है कि 2020 (टोक्यो ओलंपिक) में हम पहला स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहेंगे। गोपीचंद ने कहा कि पहले बैडमिंटन को पुरुष एकल खिलाड़ियों जैसे नंदू नाटेकर, सुरेश गोयल और प्रकाश पादुकोण और अन्य के कारण जाना जाता था लेकिन साइना नेहवाल ने धारणा बदल दी।

उन्होंने कहा, इन खिलाड़ियों (साइना और सिंधू के संदर्भ में) के आने से पहले बैडमिंटन मुख्य रूप से पुरुष एकल खिलाड़ियों के कारण जाना जाता था जैसे नंदू नाटेकर, सुरेश गोयल, प्रकाश (पादुकोण) सर और सैयद मोदी। यह धारणा बदली और इसमें साइना की भूमिका अहम रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

अगला लेख
More