टोक्यो ओलंपिक प्रवक्ता ने कहा, 2021 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (17:41 IST)
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को पूरी उम्मीद है कि कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित किए गए ओलंपिक खेल 2020 का अगले साल आयोजन होगा। आयोजकों की तरफ से यह बयान इसलिए आया है क्योंकि हाल में जापान में कराए गए एक सर्वे के अनुसार 77 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उन्हें नहीं लगता कि अगले साल इन खेलों का आयोजन हो पाएगा। 
 
जापान न्यूज नेटवर्क द्वारा करवाए गए इस सर्वे के अनुसार केवल 17 प्रतिशत प्रतिभागियों को लगता है कि कोरोनावायरस महामारी के बावजूद अगले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों को कराया जा सकता है। टोक्यो ओलंपिक के प्रवक्ता मासा ताकाया ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक के बारे में यह बात कही। 
 
टोक्यो शहर की सरकार ने गुरुवार को कोरोनावायरस के एक दिन में रिकॉर्ड 224 संक्रमित मामले दर्ज किए जिससे अप्रैल में 204 मामलों का रिकॉर्ड टूट गया। हालांकि यह कई मानकों के हिसाब से काफी कम हैं लेकिन जापान की राजधानी में पिछले हफ्ते से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। जापान में कोविड-19 से अब तक 1000 लोगों की जान जा चुकी है। 
 
ताकाया ने कहा कि जिस तरह से सर्वे कराए जाते हैं, उससे बहुत अलग तरह के संदेश मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो की एकमात्र योजना खेलों को 23 जुलाई 2021 में शुरू करने की है। पिछले महीने जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो और एक टीवी चैनल के सर्वे में पाया गया कि 51.7 प्रतिशत प्रतिभागियों को नहीं लगता कि अगले साल खेलों का आयोजन होना चाहिए। लेकिन 46 प्रतिशत ओलंपिक को समयानुसार होते हुए देखना चाहते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

विराट कोहली कैसे पहुंचे Fab 4 के अंतिम पायदान पर, 4 साल में 2 टेस्ट शतक के साथ यह भी रहा कारण

IND vs AUS : इन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाने पर होगा ऑस्ट्रेलिया का ध्यान

IND vs BAN :149 रनों पर भारतीय पेस बेट्री ने चेपॉक पर समेटी बांग्लादेश की पहली पारी

अगला लेख
More