बैडमिंटन में प्रमोद भगत के गोल्ड के बाद अब मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (16:53 IST)
टोक्यो। मौजूदा विश्व चैम्पियन प्रमोद भगत ने शनिवार को यहां पुरूष एकल एसएल3 वर्ग में ऐतिहासिक बैडमिंटन स्वर्ण पदक जीता जबकि मनोज सरकार ने कांस्य पदक अपने नाम किया जिससे भारत ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। सरकार ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में जापान के दाइसुके फुजीहारा को मात दी। दोनों ही खिलाड़ियों ने सीधे गेम में जीत दर्ज की।
 
वहीं 31 वर्षीय सरकार जब एक साल के थे तो पोलियो से ग्रस्त हो गये थे। उन्होंने फुजीहारा के खिलाफ शानदार जज्बा दिखाते हुए 22-20 21-13 से जीत हासिल की। पुरुष एकल की एसएल3 वर्ग के सेमीफाइनल में वे ब्रिटेन के बेथेल से 8-21 10-21 से हार गए थे, लेकिन उन्होंने हार के बाद वापसी करते हुए कांसा अपने नाम किया।
<

"When I was a kid, my three cousins got a racquet and I didn't. I felt very jealous and I cried even"

Well, Manoj Sarkar now has a racquet and a Paralympic bronze medal to go with it!

 BWF pic.twitter.com/ZcwhRjX59a

— The Field (@thefield_in) September 4, 2021 >
सरकार ने पांच साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया था लेकिन अपने बड़े भाईयों के खिलाफ जीत के बाद ही वह इस खेल के प्रति जुनूनी हुए जिसके बाद उन्होंने गंभीरता से खेलना शुरू किया। वह सक्षम खिलाड़ियों के खिलाफ अंतर स्कूल प्रतिस्पर्धा में खेले जिसके बाद उन्होंने 2011 में पैरा बैडमिंटन में खेलना शुरू किया।
 
उन्होंने बीजिंग में 2016 एशियाई चैम्पियनशिप के एसएल3 एकल में स्वर्ण पदक जीता। 2018 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला। सुहास यथिराज और कृष्णा नागर भी अपनी अपनी वर्ग में पुरूष एकल फाइनल में पहुंच चुके हैं। एसएल3 वर्ग में उन खिलाड़ियों को हिस्सा लेने की अनुमति होती है जिनके पैर में विकार हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More