Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

लुईस हेमिल्टन ने जीती ब्राजीलियन ग्रांप्री

हमें फॉलो करें लुईस हेमिल्टन ने जीती ब्राजीलियन ग्रांप्री
साओ पाउलो , सोमवार, 14 नवंबर 2016 (19:34 IST)
साओ पाउलो। मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लुईस हेमिल्टन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्राजीलियन  ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया जबकि एफ वन में एकमात्र भारतीय टीम फोर्स इंडिया के मैक्सिको के रेसर  सर्जियो पेरेज को चौथा और जर्मनी के निको हल्केनबर्ग को सातवां स्थान मिला।
     
       
तीन बार के विश्व चैंपियन हेमिल्टन ने इस खिताबी जीत के साथ ही एफ वन के इस सत्र में खिताबी होड़ को आखिरी  रेस तक पहुंचा दिया है। वह खिताब की होड़ में पहले स्थान पर चल रहे अपनी ही टीम के निको रोसबर्ग से मात्र 12  अंक दूर रह गए हैं। रोसबर्ग को इस रेस में दूसरा स्थान मिला। 
            
हेमिल्टन की इस वर्ष यह नौंवी जीत है। ब्रिटिश रेसर की पोल पोजिशन से शुरुआत कर यह लगातार तीसरी जीत है।  इस जीत से हेमिल्टन सत्र में रोसबर्ग की नौ जीत की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
                 
31 वर्षीय हेमिल्टन की ब्राजील में यह पहली और अपने करियर की 52वीं जीत है और उन्होंने इस जीत के साथ ही  अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली है। उन्होंने इससे पहले अमेरिका और मैक्सिको में भी जीत दर्ज की थी। इस जीत के  साथ ही हेमिल्टन ने एलेन प्रोस्ट (51) को पीछे छोड़ दिया और एफ वन इतिहास के दूसरे सबसे सफल चालक बन  गए। सात बार के विश्व चैंपियन माइकल शूमाकर (91) सबसे आगे हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजेन्दर को अब चुनौती देंगे पूर्व विश्व चैंपियन चेका