निशिकोरी, सोंगा और कोंटा विंबलडन के तीसरे दौर में

Webdunia
बुधवार, 5 जुलाई 2017 (23:26 IST)
लंदन। नौवीं सीड जापान की केई निशिकोरी, 12वीं सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा और छठी वरीय ब्रिटेन की जोहना कोंटा ने बुधवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश कर किया।   
           
जापान के निशिकोरी ने तीन घंटे 15 मिनट तक चले संघर्ष में यूक्रेन के सर्जेई स्टाखोवस्की को 6-4, 6-7, 6-1, 7-6 से पराजित किया। सोंगा ने दूसरे दौर का मुक़ाबला आसानी से जीता। उन्होंने इटली के साइमन बोलेली को 6-1, 7-5, 6-2 से हराया। 
            
मेजबान ब्रिटेन के लिए आज दोहरी ख़ुशी का दिन रहा। उसकी दो खिलाड़ियों जोहना कोंटा और हीथर वाटसन ने तीसरे दौर में जगह बना ली। कोंटा ने क्रोएशिया की डोना वेकीच को 7-6, 4-6, 10-8 से पराजित किया, जबकि वाटसन ने अनस्तसिजा सेवस्तोवा को 6-0, 6-4 से हराया।
           
वाटसन का तीसरे दौर में पूर्व नंबर एक बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका से मुक़ाबला होगा जिन्होंने 15वीं सीड रूस की एलेना वेस्नीना को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। अजारेंका का दिसंबर में अपने बेटे के जन्म की बाद यह दूसरा टूर्नामेंट है।
 
18वीं सीड स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत ने जर्मन क्वालीफ़ायर पीटर गोजोविक को 6-2, 6-1, 3-6 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। आठवीं वरीय डोमिनिका सिबुलकोवा ने 16 विनर्स लगाते हुए अमेरिका की जेनिफर ब्रॉडी को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। 
              
16वीं सीड लग्जम्बर्ग के जाइल्स म्युलर ने चेक गणराज्य के लुकास रोसोल को पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में 7-5, 6-7, 4-6, 6-3, 9-7 से हराया। महिलाओं में जापान की नाओमी ओसाका ने 22वीं सीड चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को 6-1, 0-6, 6-4 से हराकर एक उलटफेर कर दिया। 
             
इससे पूर्व पुरुष एकल के पहले दौर में 19वीं वरीय फेलिसियानो लोपेज रिटायर्ड हर्ट हो गए, लेकिन 11वीं वरीय चेक गणराज्य के टॉमस बेर्दिच ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-3, 3-6, 7-6, 6-4 से हराया। आठवीं सीड ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम ने कनाडा के वासेक पोसपिसिल को 6-4, 6-4, 6-3 से, 13वीं सीड बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने डिएगो श्वाट्जर्मन को 7-6, 6-2, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
                     
महिला एकल में सातवीं सीड रूस की स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा ने ट्यूनीशिया की ओंस जाबियूर को 6-3, 6-2 से, 32वीं सीड लूसी सफारोवा ने ओश्न डोडिन को 6-2, 6-2 से और पांचवीं वरीय डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी ने टिमिया बाबोस को 6-4, 4-6, 6-1 से हराया।
               
19वीं वरीय स्विस खिलाड़ी टिमिया बासिनस्की ने रियो ओलंपिक खेलों की स्वर्ण विजेता मोनिका पुइग को 6-1 3-6 6-0 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 12वीं सीड क्रिस्टिना म्लादेनोविच, तीसरी सीड चेक खिलाड़ी कैरोलीन प्लिस्कोवा ने एवेजिनिया रोडिना को 6-1 6-4 से और नौवीं सीड एग्निज्स्का रदवांस्का ने येलेना जांकोविच को 7-6, 6-0 से हराया। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

सभी देखें

नवीनतम

1000 रन पार यशस्वी जायसवाल, INDvsENG सीरीज में जड़ दिए 700 से ज्यादा रन

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य को पेरिस में स्वर्ण पदक में तब्दील करना है भारतीय हॉकी टीम का लक्ष्य

7 साल पहले धर्मशाला में ही डेब्यू कर बचाया था कुलदीप ने, 1 दर्जन मैचों में बनाया यह रिकॉर्ड

100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने कुलदीप के हाथों में गेंद देकर जीता दिल (Video)

फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड 2 के लिए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की घोषणा

अगला लेख
More