आईएसएल के पांचवें सीजन के मैच में एटीके ने जमशेदपुर को 2-1 से पटका

Webdunia
सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (11:45 IST)
कोलकाता। मैनुएल लैंजारोते ने शानदार दो गोल करते हुए 3 फरवरी को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के मैच में मेजबान एटीके को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 2-1 से जीत दिला दी। 
 
 
लैंजारोते ने दोनों गोल पहले हाफ में फ्री किक पर किए जबकि जमशेदपुर के लिए एक मात्र गोल मारियो आर्क्वेस ने 82वें मिनट में किया। इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ ही एटीके के 20 अंक हो गए हैं, लेकिन वह छठे स्थान पर ही है और जमशेदपुर को पांचवें स्थान से अपदस्थ नहीं कर पाई। जमशेदपुर के भी 20 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर होने के कारण वह पांचवें पर ही बनी हुई है। इस जीत से हालांकि एटीके ने अपने प्लेऑफ में जाने की संभावनाओं को मजबूती दी है। 
 
एटीके ने खाता खोलने में देरी नहीं की। तीसरे मिनट में ही लैंजारोते ने मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इस मिनट में एटीके को फ्री किक मिली और लैंजारोते ने उसे नेट में डाल मेजबान टीम के दर्शकों को झूमने का मौका दिया। आठवें मिनट में जमशेदपुर ने भी गोल करने की कोशिश की। रोबिन गुरांग और सुमित पस्सी के प्रयास को एटीके के गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य ने सफल नहीं होने दिया। लैंजारोते को एक फ्री किक फिर मिली लेकिन इस बार सुब्रत पॉल ने उनकी किक को रोक लिया। 20वें मिनट बाद फारूख चौधरी को मेमो ने गेंद दी। जमशेदपुर का यह खिलाड़ी इस पर कुछ कर पाता इतने में एटीके के अर्नब मंडल ने उन्हें रोक गेंद अपने पास ले ली। 
 
जमशेदपुर बराबरी की कोशिशों में लगी हुई थी। वहीं लैंजारोते अपनी टीम को 2-0 से आगे कर गए। लैंजारोते ने दूसरा गोल 33वें मिनट में किया। इस बार भी उन्हें फ्री किक मिली। इदू गार्सिया को बॉक्स के बाहर बाएं छोर पर जमशेदपुर के डिफेंस ने गिरा दिया और एटीके को फ्री किक मिली। लैंजारोते ने एक बार फिर अपनी कुशलता दिखाते हुए गेंद को गोल में डाल एटीके की बढ़त को दोगुना कर दिया। 
 
पहले हाफ का अंत होने तक जमशेदपुर अपना खाता नहीं खोल पाई थी। दूसरे हाफ में आते ही लैंजारोत ने एवरटन सांतोस को गोल करने के लिए गेंद थमाई। यहां सुब्रत पॉल ने सांतोस के प्रयास को नाकाम कर दिया। 51वें मिनट में गार्सन विएरा को पीला कार्ड मिला। इधर जमशेदपुर ने समय निकलता देख सफलता न मिलने के कारण बदलाव किया और 57वें मिनट में प्रतीक चौधरी के स्थान पर मालसावजुआला को मैदान पर भेजा। मालसावजुआला ने आने के चार मिनट बाद ही सुमित पस्सी को गेंद दे गोल करने का मौका दिया, लेकिन वह गोल तक गेंद को नहीं पहुंचा सके। 
 
74वें मिनट में जमशेदपुर ने एक और बदलाव किया और फारूख चौधरी की जगह जैरी मालहिम्थांगा को मैदान पर भेजा। मेहमान टीम को अंततः 82वें मिनट में पहली सफलता मिल ही गई। मारियो ने जमशेदपुर के लिए गोल कर उसकी बराबरी की उम्मीदों को जिंदा किया। यहां मेहमान टीम को कॉर्नर मिला और बिकास जाइरू ने गेंद मारियो के पास पहुंचाई। मारियो ने उसे नेट के अंदर डाल जमशेदपुर का खाता खोला। इस गोल से मेहमान टीम की वापसी की उम्मीदें बंध गई थी और इसी कारण एटीके सतर्क हो गई। 
 
गोल करने के तीन मिनट बाद जमशेदपुर ने काउंटर अटैक कर बराबरी का प्रयास किया। यहां जैरी ने वन टू वन मौके पर एटीके के गोलकीपर को छकाने के प्रयास किया जिसमें वह असफल रहे। दो मिनट बाद पाब्लो ने जैरी के पास एक बार फिर गेंद पहुंचाई जिन्होंने उसे वापस पास दिया। पाब्लो आखिरी प्रयास में गोलकीपर की बाधा को पार नहीं कर पाए। जमशेदपुर के तमाम प्रयास बराबरी के गोल में तब्दील नहीं हो सके और एटीके को उसके घर में जीत मिली। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

विराट कोहली कैसे पहुंचे Fab 4 के अंतिम पायदान पर, 4 साल में 2 टेस्ट शतक के साथ यह भी रहा कारण

IND vs AUS : इन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाने पर होगा ऑस्ट्रेलिया का ध्यान

IND vs BAN :149 रनों पर भारतीय पेस बेट्री ने चेपॉक पर समेटी बांग्लादेश की पहली पारी

अगला लेख
More