फरवरी अंत तक मिल जाएगा अंडर-17 कोच : प्रफुल्ल पटेल

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (17:11 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में शुक्रवार को कहा कि भारतीय अंडर-17 टीम को फरवरी के अंत तक अपना नया कोच मिल जाएगा।
 
पटेल ने गोयल के साथ यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए आधिकारिक शुभंकर 'खेलियो' लांच करने के बाद कहा कि अंडर-17 टीम के लिए इस महीने के अंत तक नया कोच नियुक्त कर दिया जाएगा।

फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया को कहा गया है कि वे इस टीम के साथ एक महीने तक समय गुजारें और उनको ट्रेनिंग दें। भारत में 6 से 28 अक्टूबर तक अंडर-17 विश्व कप का आयोजन होना है।
 
एआईएफएफ के अध्यक्ष ने इस बात से इंकार कर दिया कि किसी भारतीय को अंडर-17 टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है। यह पूछने पर कि क्या भूटिया को कोच नहीं बनाया जा सकता? पटेल ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं हो सकता। कोच बनने के लिए उन खूबियों का होना जरूरी है, जो इस स्तर के कोच के लिए जरूरी हैं। टीम की तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं और बाकी स्टाफ टीम के साथ काम कर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि अंडर-17 टीम के कोच निकोलई एडम को खिलाड़ियों की शिकायत के बाद एआईएफएफ ने कोच के साथ आपसी सहमति पर उन्हें हटा दिया था। एडम को हाल ही में कोच पद से हटाया गया। एडम के खिलाफ खिलाड़ियों ने दुर्व्यवहार की शिकायत की थी जिस पर खेल मंत्रालय और एआईएफएफ ने संज्ञान लिया था। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More