आईएसएल में दिल्ली को 5-1 से हराकर गोवा टॉप पर

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (23:22 IST)
नई दिल्ली। एफसी गोवा ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने पांचवें मैच में दिल्ली डायनामोज को 5-1 से हराते हुए 10 टीमों की तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।
                                      
गोवा की टीम ने पहले हॉफ में किए गए दो और दूसरे हाफ में किए गए तीन गोलों (इसमें से एक डायनामोज का आत्मघाती गोल है) की मदद से बेंगलुरु एफसी को तालिका में शीर्ष से हटा दिया। इस मैच से हासिल तीन अंकों से गोवा के अब कुल 12 अंक हो गए हैं। बेंगलुरु के भी 12 अंक हैं, लेकिन गोवा बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहा। दिल्ली पांच मैचों में चौथी हार के बाद नौवें स्थान पर ही बनी हुई है।
                        
गोवा की ओर से पहले हाफ के इंजरी समय में इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले फेरान कोरोमिनास और सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर चल रहे मैनुएल लेंजारोते ने गोल किए।
 
दिल्ली ने 62वें मिनट में कालू उचे द्वारा किए गए गोल की मदद से वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन 66वें मिनट में गेब्रिएल चिचेरो के मैदान से बाहर जाने के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही दिल्ली की टीम आगे कोई करिश्मा नहीं कर सकी। चिचेरो को 66वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया था और इसी कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
                 
84वें मिनट में प्रीतम कोटल ने आत्मघाती गोल करते हुए मेजबान टीम की वापसी और मुश्किल कर दी और गोवा को बिना मेहनत के 3-1 से आगे कर दिया। कोटल ने अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की कोशिश की, लेकिन उनका और दिल्ली का दुर्भाग्य था कि गेंद उनके पैर से टकरा कर बाहर जाने की बजाए गोल में घुस गई।
                  
कोटल हैरान थे। दिल्ली की हैरानी उस समय और भी बढ़ गई जब इस आत्मघाती गोल के कुछ ही सेकंड बाद कोरोमिनास ने बेहद आसानी से अपना दूसरा और गोवा का चौथा गोल दिया। दिल्ली का दुर्भाग्य यहीं खत्म नहीं हुआ। अगले ही मिनट मेनुएल अराना ने अपना पहला और अपनी टीम का पांचवा गोल करते हुए उसे शीर्ष पर पहुंचा दिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More