भारतीय गोलकीपरों का धमाल, श्रीजेश और सविता ने लगातार दूसरे साल जीता Best Goalkeepers का अवार्ड

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (14:27 IST)
लुसाने: भारत के पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया को बुधवार को लगातार दूसरी बार एफआईएच साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला गोलकीपर चुना गया।श्रीजेश ने अपने करियर के 16वें साल में भारत के लिए अपना महत्व दिखाते हुए एफआईएच हॉकी प्रो लीग में सभी 16 मैचों में भाग लिाय, जहां भारत तीसरे स्थान पर रहा।
उन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी सभी छह मैच खेले, जहां भारत को रजत पदक प्राप्त हुआ।

मतदान में श्रीजेश को कुल 39.9 अंक मिले, जबकि बेल्जियम के लोइक वैन डोरेन (26.3 अंक) दूसरे और नीदरलैंड के प्राइमिन ब्लाक (23.2 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। ये वोट विशेषज्ञों (40 प्रतिशत), टीमों (20 प्रतिशत), प्रशंसकों (20 प्रतिशत) और मीडिया (20 प्रतिशत) द्वारा ऑनलाइन डाले गए थे।

श्रीजेश लगातार दो बार साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर पुरस्कार जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले डेविड हर्ट (आयरलैंड) ने 2015 और 2016 में यह पुरस्कार हासिल किया था, जबकि बेल्जियम के विन्सेंट वनाश ने 2017 से 2019 तक लगातार तीन बार इसे जीता था।
 

श्रीजेश ने अपनी जीत पर कहा, “ इसमें कोई शक नहीं, यह एक विशेष पुरस्कार है क्योंकि हॉकी प्रशंसक हमें वोट दे

रहे हैं। यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। चाहे आप अपने करियर के किसी भी चरण में हों, पुरस्कार जीतना हमेशा प्रेरणा देता है। यह पुरस्कार निश्चित रूप से मुझे और सुधार करने और एक महत्वपूर्ण वर्ष में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा, जिसमें हम एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप भुवनेश्वर-राउरकेला 2023 खेलेंगे। ”

दूसरी ओर, 32 वर्षीय सविता 37.6 अंकों के साथ मतदान में शीर्ष पर रही। अर्जेंटीना की दिग्गज बेलेन सुसी ने 26.4 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज जोसेलिन बार्टम (16 अंक) तीसरे स्थान पर हैं।

सविता ने जीत के बाद कहा, “ यह निश्चित रूप से एक बड़ा सुखद आश्चर्य है। मुझे यकीन है कि कई भारतीय हॉकी प्रशंसकों ने हमें वोट दिया और मैं उनमें से हर एक को धन्यवाद देती हूं। ”

सविता ‘साल की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार’ की 2014 में स्थापना के बाद से लगातार दो वर्षों तक यह पुरस्कार जीतने वाली केवल तीसरी एथलीट हैं।सविता ने एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग 2021-22 में भारत को पोडियम पर पहुंचाने के लिए टीम का नेतृत्व किया और 14 मैच खेलकर 57 गोल बचाए।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सविता की कप्तानी में ही राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतकर खेलों में पदक का 16 साल का सूखा समाप्त किया।इससे पहले, भारत की युवा फॉर्वर्ड मुमताज़ ख़ान मंगलवार को एफआईएच साल का उभरता हुआ खिलाड़ी (महिला) पुरस्कार से सम्मानित की गयी थीं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

चेन्नई में छठा टेस्ट शतक जमाकर रविचंद्रन अश्विन ने की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

युजवेंद्र चहल के लगातार दूसरे मैच में 5 विकेट से नॉर्थम्पटनशायर की शानदार जीत

राजस्थान रॉयल्स ने विक्रम राठौड़ को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया (Video)

IND vs BAN : रवि अश्विन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर कहा, मैंने ऋषभ पंत की तरह खेलना चाहा

विश्व विजेता से क्वार्टर्स में हारकर हुआ भारत की मालविका के चीनी ओपन अभियान का अंत

अगला लेख
More